Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP News : सीएम डॉ. मोहन यादव ने हमीदिया अस्पताल में अत्याधुनिक CT स्कैन और MRI मशीनों का किया लोकार्पण

इस अवसर पर उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी साझा की।

MP News : सीएम डॉ. मोहन यादव ने हमीदिया अस्पताल में अत्याधुनिक CT स्कैन और MRI मशीनों का किया लोकार्पण
X

MP News : भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को भोपाल के हमीदिया अस्पताल में अत्याधुनिक सीटी स्कैन और एमआरआई मशीनों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी साझा की।

मध्यप्रदेश का हेल्थ मॉडल देश में मिसाल-

लोकार्पण समारोह में सीएम यादव ने कहा, “मध्यप्रदेश का हेल्थ मॉडल आज पूरे देश में एक मिसाल बन रहा है। हम सरकारी अस्पतालों को आधुनिक तकनीकों से लैस कर रहे हैं, ताकि हर वर्ग के लोगों को सस्ती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। भोपाल को हेल्थ फैसिलिटी हब के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है।” उन्होंने बताया कि सीटी स्कैन और एमआरआई जैसी जांचें संकटकाल में जीवन रक्षक साबित होती हैं, और अब ये सुविधाएं सरकारी अस्पतालों में भी आम लोगों के लिए उपलब्ध होंगी।

40 से अधिक मेडिकल कॉलेज, नई योजना को मंजूरी-

मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश में वर्तमान में 40 से अधिक मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं, जो स्वास्थ्य क्षेत्र में राज्य की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। उन्होंने एक अनूठी पहल का जिक्र करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है, जहां मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए अस्पतालों को मात्र एक रुपये में 25 एकड़ जमीन दी जा रही है। इस योजना के तहत चार मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी मिल चुकी है, जिनका शीघ्र ही लोकार्पण किया जाएगा।

राहगीर योजना: मदद करने वालों को 25,000 रुपये का इनाम-

सीएम यादव ने ‘राहगीर योजना’ को बढ़ावा देते हुए लोगों से इसमें हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा, “यदि कोई नागरिक सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाता है, तो राज्य सरकार उसे सम्मान के तौर पर 25,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान करेगी।” इस योजना का मकसद घायलों को त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना और मददगार नागरिकों को प्रोत्साहित करना है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire