Breaking News
MP: जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ICC digital views: T20 World Cup ने रचा इतिहास, ICC के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर व्यूज की रिकॉर्ड बढ़ोतरी
Create your Account
MP News : उत्कृष्ट कार्य के लिए सीएम डॉ. मोहन यादव ने कलेक्टर प्रियंक मिश्रा को स्वर्ण पदक से किया सम्मान
- Rohit banchhor
- 21 Aug, 2025
यह सम्मान उन्हें नीति आयोग और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी पहल संपूर्णता अभियान के तहत धार जिले के तिरला ब्लॉक में किए गए असाधारण कार्यों के लिए प्रदान किया गया।
MP News : धार। मध्य प्रदेश के धार जिले के कलेक्टर प्रियंक मिश्रा को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए भोपाल में आयोजित एक राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किया गया। कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रियंक मिश्रा को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें नीति आयोग और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी पहल संपूर्णता अभियान के तहत धार जिले के तिरला ब्लॉक में किए गए असाधारण कार्यों के लिए प्रदान किया गया।
2024 में शुरू हुआ संपूर्णता अभियान नीति आयोग और मध्य प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य छह प्रमुख क्षेत्रों स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, कृषि, सामाजिक विकास और वित्तीय समावेशन में 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करना है। इस अभियान के तहत धार जिले के तिरला ब्लॉक में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के नेतृत्व में उल्लेखनीय प्रगति देखी गई। तिरला ब्लॉक में अभियान के तहत महिलाओं की स्वास्थ्य जांच और पोषण पर विशेष ध्यान दिया गया।
बच्चों के पूर्ण टीकाकरण को सुनिश्चित करने के साथ-साथ स्कूलों में बिजली और किताबों की उपलब्धता को प्राथमिकता दी गई। किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए और स्वयं सहायता समूहों को वित्तीय सहायता प्रदान की गई। इन प्रयासों ने क्षेत्र में सामाजिक और आर्थिक विकास को नई गति दी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में तिरला ब्लॉक ने विकास के नए मानदंड स्थापित किए हैं।
Related Posts
More News:
- 1. MP News: दूध नहीं दे रही थी इसलिए…बछड़े का सिर काटकर दीवार पर लटकाया, टीकमगढ़ में क्रूरता की सारी हदें पार, आरोपी गिरफ्तार
- 2. Share Market Today 2 February: शेयर बाजार की जोरदार वापसी, सेंसेक्स-निफ्टी उछले, बजट के लॉन्ग-टर्म संकेतों से बढ़ा भरोसा
- 3. Emergency Quota in Train: इमरजेंसी में कैसे मिलता है ट्रेन का टिकट, जानिए पात्रता और अप्रूवल सिस्टम
- 4. CG Crime: इंस्टाग्राम रील में ईयरगन से दिलदारी पड़ी महंगी, आरोपी दीदार अली गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

