Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP News : सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ‘पीएम एकता मॉल’ का किया निरीक्षण, देखी भव्य डॉक्यूमेंट्री

MP News : सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ‘पीएम एकता मॉल’ का किया निरीक्षण, देखी भव्य डॉक्यूमेंट्री
X

MP News : उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को इंदौर रोड पर तेजी से बन रहे अत्याधुनिक ‘पीएम एकता मॉल’ का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने मॉल के भविष्य के भव्य स्वरूप को दर्शाती ढाई मिनट की विशेष डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी देखी।

MP News : 123 शोरूम और विश्वस्तरीय सुविधाएं

निर्माणाधीन इस बहुउद्देशीय मॉल में 123 विश्वस्तरीय शोरूम, 36 स्टेट शोरूम, ओडीओपी दुकानें, 3 स्क्रीन वाला मल्टीप्लेक्स, रूफटॉप रेस्टोरेंट और भव्य कन्वेंशन हॉल विकसित किए जा रहे हैं। साथ ही, यहां 52 सुसज्जित कमरों वाला गेस्ट हाउस और विशाल पार्किंग सुविधा भी तैयार हो रही है।

MP News : उज्जैन को मिलेगी नई पहचान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ‘पीएम एकता मॉल’ उज्जैन के आर्थिक विकास और पर्यटन क्षेत्र को नई वैश्विक पहचान प्रदान करेगा। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी परियोजना की सराहना की और निर्माण कार्य को समयबद्ध पूरा करने पर जोर दिया। दोनों नेताओं ने निर्माण की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह मॉल उज्जैन को आधुनिक पर्यटन और व्यापार का प्रमुख केंद्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire