Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP News : CISF बाउंड्री वॉल बनी हादसे की वजह, किशोर के गले में आर-पार हुआ सरिया, हालत गंभीर

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

MP News : CISF बाउंड्री वॉल बनी हादसे की वजह, किशोर के गले में आर-पार हुआ सरिया, हालत गंभीर
X

MP News : खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में एक भयावह हादसे ने लोगों को दहला दिया। बड़वाह नगर स्थित CISF की सुरक्षा दीवार में लगा नुकीला सरिया 16 वर्षीय किशोर के गले में इस तरह घुसा कि जबड़े को चीरते हुए मुंह से बाहर निकल आया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक, वार्ड क्रमांक-2 निवासी टैटू पिता बलराम अपने दोस्तों के साथ सड़क किनारे खेल रहा था। इसी दौरान एक बच्चे की चप्पल CISF की ऊंची बाउंड्री वॉल के दूसरी तरफ जा गिरी। बच्चों के कहने पर टैटू चप्पल लेने दीवार पार कर गया और चप्पल वापस फेंक दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब वह दोबारा दीवार चढ़कर लौटने की कोशिश कर रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया। संतुलन बिगड़ते ही दीवार में लगा नुकीला सरिया उसके गले में जा धंसा और जबड़े को चीरते हुए मुंह से बाहर निकल गया। यह खौफनाक मंजर देखकर आसपास मौजूद लोग सहम गए।

स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद कटर मशीन से सरिए को काटकर किशोर को बाहर निकाला गया। इसके बाद डायल-112 की मदद से घायल को बड़वाह सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में इंदौर रेफर कर दिया गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire