Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP News : चाइनीज मांझे 16 वर्षीय छात्र की मौत, दो दोस्त घायल

प्रतिबंध के बावजूद शहर में चाइनीज मांझे का जहरीला खतरा कम नहीं हो रहा है।

MP News : चाइनीज मांझे 16 वर्षीय छात्र की मौत, दो दोस्त घायल
X

MP News : इंदौर। प्रतिबंध के बावजूद शहर में चाइनीज मांझे का जहरीला खतरा कम नहीं हो रहा है। रविवार को तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के राला मंडल इलाके में चाइनीज मांझे ने एक 16 वर्षीय छात्र की जिंदगी छीन ली। बाइक से लौट रहे ओमेक्स सिटी निवासी गुलशन का गला अचानक उड़ान भरती पतंग के चाइनीज मांझे से कट गया।

मांझे की धार इतनी तेज थी कि मामूली टक्कर में ही गुलशन के गले से खून तेजी से बहने लगा। परिजन और राहगीर उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने पहुंचते ही उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में उसके साथ बाइक पर सवार दोनों दोस्त भी घायल हो गए हैं।

नाबालिग के शव को एमवाय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए उस क्षेत्र में मांझा बेचने और उपयोग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire