Breaking News
:

MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को सौंपा गया 4 करोड़ 39 लाख रुपए लाभांश का चेक, कहा- कुसुम योजनाओं में किसानों की रूचि से प्रदेश बनेगा नवकरणीय ऊर्जा में आदर्श राज्य

MP News

MP News : भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम को लाभ की स्थिति में आने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि कुसुम योजनाओं में किसानों द्वारा ली जा रही रूचि प्रदेश को नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में आदर्श राज्य बनाने में सहायक होगी।


MP News : मुख्यमंत्री डॉ. यादव को मंगलवार को मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने 4 करोड़ 39 लाख रुपए लाभांश का चेक भेंट किया। मंत्री शुक्ला ने अनौपचारिक चर्चा में बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव की नीतियों के परिणाम स्वरूप म.प्र. ऊर्जा विकास निगम पिछले 2 वर्षों में लाभ की स्थिति में आ गया है।


MP News : वर्ष 1982 में निगम की स्थापना के बाद यह पहला अवसर है, जब निगम को लाभ हुआ है। मंत्री शुक्ला ने बताया कि कुसुम योजनाओं में किसानों द्वारा बड़ी संख्या में भाग लेने के परिणाम स्वरूप 3 वर्षों में निगम को 41 करोड़ आय हुई है, निगम के लाभ में शासन का अंश 20 प्रतिशत का है, जिसमें से 10 प्रतिशत अर्थात 4.39 करोड़ रुपए का चैक अभी सौंपे जा रहे हैं। शेष 10 प्रतिशत राशि कुछ समय बाद सौंपी जाएगी।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us