Create your Account
MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुकरू में चखा स्व-सहायता समूह का मावा, महिलाओं को दिया आत्मनिर्भरता का संदेश
MP News : कुकरू। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने दो दिवसीय कुकरू प्रवास के दौरान कृष्णा आजीविका स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित गतिविधियों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने समूह द्वारा तैयार किए गए मावा और रबड़ी का स्वाद चखा तथा महिलाओं से आत्मीय संवाद किया।
MP News : महिलाओं को बढ़ाया उत्साह
मुख्यमंत्री ने समूह की गतिविधियों, आय के स्रोत और सरकारी योजनाओं से मिले सहयोग की जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं के आत्मनिर्भरता के प्रयासों की सराहना की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने लाड़ली बहना योजना के तहत मिल रही राशि के बारे में भी पूछा। महिलाओं ने योजना का लाभ मिलने की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया।
MP News : मावा बनाने की मशीन से हो रही मासिक आय
समूह की अध्यक्ष शोभा गायने ने बताया कि समूह को विभिन्न योजनाओं के तहत 3 लाख रुपये CCL, 1 लाख रुपये CIF, 11 हजार रुपये RF और 40 हजार रुपये PMFME योजना के तहत सहायता मिली है। समूह की 11 सदस्याएं मावा बनाने की स्वचलित मशीन से काम कर रही हैं, जिससे उन्हें करीब 25 हजार रुपये मासिक आय हो रही है।
MP News : पशुपालन और कृषि से भी हो रही कमाई
समूह की सदस्याओं ने बताया कि वे पशुपालन, दुग्ध उत्पादन, मावा, रबड़ी, श्रीखंड निर्माण और कृषि कार्य भी कर रही हैं। इन गतिविधियों से उन्हें 15 से 18 हजार रुपये मासिक आय हो रही है।
MP News : केंद्रीय मंत्री और स्थानीय नेता भी मौजूद
इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री जनजातीय कार्य और सांसद दुर्गादास उइके, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, भैंसदेही विधायक महेंद्र सिंह चौहान, जन अभियान परिषद उपाध्यक्ष मोहन नागर, कमिश्नर श्रीकांत बनोठ, आईजी मिथलेश कुमार शुक्ल, कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे और पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने स्व-सहायता समूहों को ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका बताई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. West Bengal Budget 2026-27 : बंगाल में बीजेपी सरकार का पहला बजट पेश, सरकारी कर्मचारियों के DA में 20% की बड़ी बढ़ोतरी
- 2. CG News : रायपुर की बेटी IAS श्रद्धा शुक्ला को मिला नया कैडर, मध्यप्रदेश में करेंगी प्रशासनिक सेवा
- 3. Pranit More Rs 370 Biryani: '370 रुपये की बिरयानी' विवाद पर प्रणित मोरे ने मांगी माफ़ी, बोले - मैं इस नफरत का हकदार हूं, एक मौका और दें
- 4. IND A vs SL A ODI match: रोमांचक मुकाबले में भारत ए ने श्रीलंका ए को आठ रन से हराया, गायकवाड़ का शतक
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

