Create your Account
MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हैप्पी पोंगल उत्सव में हुए शामिल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लिया आनंद
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारत उत्सव प्रिय संस्कृति में विश्वास रखता है। जहां उत्तर भारत में मकर संक्रांति उल्लास से मनाई जाती है वहीं दक्षिण भारत विशेष रूप से तमिलनाडु में पोंगल त्यौहार आनंद और ऋतु परिवर्तन का प्रतीक है। यह प्रकृति की पूजा और पशुधन के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर भी है। पोंगल त्यौहार पर दूध, गुड़ और उबले चावल की खीर बहुत पसंद की जाती है।
अब देश भर में सभी प्रांतों में सभी समुदायों के व्यंजन उपलब्ध हैं और भारतीय नागरिक सभी पर्वों और त्योहारों का आनंद का भी लेते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार की शाम होटल पलाश में आयोजित हैप्पी पोंगल उत्सव को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर विधायक विष्णु खत्री भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर प्रस्तुत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी देखीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पोंगल त्यौहार के विविध आयामों पर प्रदर्शित स्टॉल देखे और आयोजक एवं भागीदारी करने वाले नागरिकों को बधाई दी। इस अवसर पर सचिव मुख्यमंत्री और मप्र पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक इलैया राजा टी और तमिल समुदाय के अनेक समाज बंधु उपस्थित थे। भारतीय लोक संस्कृति के महत्वपूर्ण पर्व पोंगल में भागीदारी करने आए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पारंपरिक अंग वस्त्र से स्वागत किया गया।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : सरकारी राशन दुकान का ताला तोड़ 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर
- 2. CG Crime: महासमुंद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो लग्जरी कारों से 47.5 लाख नकद बरामद,सिरपुर नाका में एक्सयूवी कार से मिले 15 लाख रुपए नकद
- 3. CG DMF scam: हाई कोर्ट से पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा और कारोबारी ढेबर को मिली जमानत
- 4. BJP: भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में मीडिया विभाग का विस्तार, किरण सिंह देव ने सौंपी प्रवक्ताओं और पैनलिस्टों को कमान, देखें लिस्ट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

