Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पितृ-मोक्ष अमावस्या पर पितरों को किया नमन, अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस पर दी शुभकामनाएं

MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पितृ-मोक्ष अमावस्या पर पितरों को किया नमन, अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस पर दी शुभकामनाएं
X

MP News : भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पितृ-मोक्ष अमावस्या के पावन अवसर पर अपने सभी पूज्य पूर्वजों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने संदेश में लिखा, “हमारी जीवन यात्रा में, जिसमें हम मनुष्यता और सफलता के शिखरों को छूते हैं, हमारे पूर्वज हमारी प्रेरणा का स्रोत होते हैं। पितृ-मोक्ष अमावस्या के इस पवित्र दिन पर मैं अपने सभी पूज्य पितरों को सादर नमन करता हूँ। आइए, हम उनके दिखाए मार्ग और मूल्यों पर चलने का संकल्प लें। मेरी कामना है कि हमारे पितरों और परमात्मा का आशीर्वाद हम सभी पर सदा बना रहे।”

MP News : इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा, “हमें गर्व है कि प्राचीन काल से ही शांति भारत की आत्मा में बसी है। ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना को अपनाते हुए, हमें वैश्विक शांति के लिए ‘Act Now for a Peaceful World’ थीम के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कटिबद्ध होना चाहिए।” मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस उद्देश्य के लिए एकजुट होकर कार्य करें और विश्व शांति में योगदान दें।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire