Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छठ महापर्व के अंतिम दिन विक्रम सरोवर घाट पर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर की पूजन-अर्चना

MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छठ महापर्व के अंतिम दिन विक्रम सरोवर घाट पर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर की पूजन-अर्चना
X

MP News : उज्जैन। लोक आस्था और सूर्य उपासना के पर्व छठ का समापन मंगलवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हुआ। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों की तरह उज्जैन में भी श्रद्धालुओं का सैलाब घाटों पर उमड़ा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रम सरोवर घाट पर पहुंचकर छठी मइया और सूर्य देवता की पूजा-अर्चना की। उन्होंने जल अर्पित कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और नागरिकों के कल्याण की कामना की।

MP News : मुख्यमंत्री सुबह विक्रम सरोवर घाट पहुंचे, जहां छठ पर्व का आयोजन बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। उन्होंने विधि-विधान से पूजा कर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया और श्रद्धालुओं से भेंट कर उनका अभिवादन किया। डॉ. मोहन यादव ने कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति की पवित्र परंपरा और नारी शक्ति की तपस्या का प्रतीक है। यह पर्व प्रकृति और मानव के बीच के गहरे संबंध को दर्शाता है।

MP News : मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ पर्व लोकआस्था का ऐसा आयोजन है जो समाज में एकता, अनुशासन और आत्मसंयम का संदेश देता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि ऐसे धार्मिक अवसरों पर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता दें।

MP News : इससे पहले सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर के मनकामनेश्वर महादेव उद्यान में आयोजित छठ महोत्सव में शामिल हुए थे। वहां भी उन्होंने सूर्य देव को जल अर्पित कर पूजा की थी और प्रदेशवासियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी थीं।

MP News : छठ महापर्व के इस समापन अवसर पर विक्रम सरोवर सहित शहर के सभी प्रमुख घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सूर्य देवता को अर्घ्य देकर परिवार की मंगलकामना और समृद्धि की प्रार्थना की।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire