Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस 2025 का किया शुभारंभ, कहा- जनता का विश्वास हमारी सबसे बड़ी पूंजी

Dev Verma
MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस 2025 का किया शुभारंभ, कहा- जनता का विश्वास हमारी सबसे बड़ी पूंजी
X

MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में दो दिवसीय कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी अधिकारियों से प्रदेश के समग्र विकास और जनकल्याण के लिए मिशन मोड में कार्य करने का आह्वान किया। सीएम ने कहा, "जनता का विश्वास हमारी सबसे बड़ी पूंजी है, और इसे हर हाल में बनाए रखना है।"

MP News : मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार का मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने लोक सेवकों से अपनी प्रतिभा, लगन और समर्पण के साथ योजनाओं का अधिकतम लाभ जनता तक पहुंचाने की अपील की। डॉ. यादव ने जोर देकर कहा कि शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को एकजुट होकर जवाबदेह और पारदर्शी शासन व्यवस्था को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा, "हमारी सरकार सबके साथ और सबके लिए खड़ी है। सुशासन का आधार जनता का विश्वास है।"

MP News : सीएम ने बताया कि इस कॉन्फ्रेंस में शासन व्यवस्था को और अधिक सहज, सरल, पारदर्शी और विकेंद्रित करने पर विचार-मंथन होगा। इसका लक्ष्य योजनाओं का लाभ तेजी से जनता तक पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को नवाचार के जरिए अपनी पहचान बनाने और स्थानीय जनता, मीडिया व जनप्रतिनिधियों के साथ आत्मीय संवाद बनाए रखने की सलाह दी।

MP News : डॉ. यादव ने कहा, "परमात्मा ने हमें समाज सेवा का दायित्व दिया है, इसलिए हमें विनम्र विद्यार्थी की तरह हर दिन नया सीखना चाहिए।" उन्होंने अधिकारियों से ज्वलंत मुद्दों पर तथ्यों के साथ अपनी बात रखने और नवाचारों के जरिए समाज को अधिकतम लाभ पहुंचाने का आग्रह किया।

MP News : कार्यक्रम में मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन संजय कुमार शुक्ला, सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, कमिश्नर, कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। यह कॉन्फ्रेंस मध्य प्रदेश में सुशासन और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire