Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वितरित किए नियुक्ति पत्र, एमपी ने प्रस्तुत किया सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण
MP News : भोपाल। विधानसभा सभाकक्ष में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम स्तर पर सबसे निचले पायदान पर कार्य करने वाली बहनों को विधानसभा के मंच से नियुक्ति पत्र देना एक नया इतिहास रचने जैसा है। उन्होंने कहा कि चयन पूरी तरह पारदर्शी प्रक्रिया से हुआ है और सभी कार्यकर्ताओं को कुपोषण के खिलाफ लड़ने का संकल्प लेना चाहिए।
MP News : मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की तुलना यशोदा मैया से करते हुए कहा कि जैसे उन्होंने भगवान कृष्ण को शिक्षा और संस्कार दिए, वैसे ही आंगनबाड़ी केंद्रों से बच्चों को सही शिक्षा और संस्कार मिलना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने विधानसभा की कार्यवाही का भी अवलोकन किया। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने उन्हें बधाई देते हुए ऑनलाइन चयन प्रक्रिया की सराहना की।
MP News : कार्यक्रम में मंत्री निर्मला भूरिया, पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस, अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई और प्रमुख सचिव जीवी रश्मि उपस्थित थे। अर्चना चिटनिस ने नवनियुक्त कार्यकर्ताओं को कर्तव्यनिष्ठ रहने की शपथ दिलाई। मंत्री निर्मला भूरिया ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
MP News : प्रदेश में लगभग 19,250 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए 4 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से लगभग 12,075 का चयन पूर्ण पारदर्शी प्रक्रिया से किया गया और नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। यह देश में पहली बार ऑनलाइन पारदर्शी पद्धति से किया गया नियुक्ति है, जिसमें डॉक्यूमेंट खोने या गुम होने की संभावना समाप्त हो गई है। चयन अब 100 प्रतिशत मेरिट के आधार पर किया गया है, और दावा, आपत्ति व अपील की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।
MP News : नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को मासिक मानदेय के रूप में लगभग 14 करोड़ रुपए का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को अभिनंदन पत्र भी भेंट किए।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : सुरक्षा बलों को मिला बड़ा नक्सली डंप, IED सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं जब्त
- 2. MP News : किसान कैबिनेट के बड़े फैसले, 27,746 करोड़ रुपये होंगे खर्च, 25 किसान बनेंगे प्राकृतिक खेती के मास्टर ट्रेनर
- 3. Bihar News: नीतीश कुमार ने बुलाई विधायकों-सांसदों की बैठक, पटना में सियासी हलचल तेज
- 4. Putin Congratulate Mojtaba Khamenei: ईरान के सर्वोच्च नेता बने खामेनेई के बेटे मोजतबा, व्लादिमीर पुतिन ने दी बधाई
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

