Breaking News
:

MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर दी बड़ी सौगात, स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क का किया शिलान्यास

MP News

MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 6 जुलाई को भोपाल के सतगढ़ी में डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क का शिलान्यास किया।


MP News : मुख्यमंत्री का बड़ा बयान

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश इकलौता राज्य है, जिससे डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का विशेष नाता रहा है। आज डॉ. मुखर्जी की 125वीं जयंती पर भोपाल को स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क और कन्वेंशन सेंटर की सौगात मिली है।


MP News : नई पहचान बनेगा सतगढ़ी

मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल प्राकृतिक सुंदरता और झील-तालाबों की नगरी है, लेकिन अब यह स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क भी राजधानी की नई पहचान बनेगा। यहां से विकास का नया सूर्योदय हो रहा है।


MP News : 5 हजार से अधिक लोगों को रोजगार

सीएम ने कहा कि इस पार्क से 5 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। गारमेंट इंडस्ट्री से कपास उत्पादक किसानों को लाभ मिलेगा। हम खेत से कारखाने और उद्योग को बाजार से जोड़ने के लिए कार्य कर रहे हैं।


MP News : रक्षा क्षेत्र में स्वर्णिम इतिहास

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवपुरी में 2,500 करोड़ की अडाणी डिफेंस यूनिट का शिलान्यास किया गया। यहां से बनी मिसाइलें दुश्मनों के खिलाफ देश की रक्षा करेंगी। गुना में सीमेंट प्लांट और मुरैना में सोलर सेक्टर में भी निवेश हो रहा है।


MP News : UCC पर जोर

डॉ. मुखर्जी के ‘एक देश, एक विधान, एक निशान, एक प्रधान’ के संकल्प को साकार करने के लिए मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है।


MP News : कन्वेंशन सेंटर की घोषणा

भोपाल में 10 से 15 हजार लोगों की क्षमता वाला आधुनिक कन्वेंशन सेंटर बनेगा। यह प्रदेश का सबसे बड़ा कन्वेंशन सेंटर होगा।


MP News : निवेशकों का विश्वास

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में 30 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों में से 10 लाख करोड़ धरातल पर आ चुका है। सागर ग्रुप के सुधीर अग्रवाल सतगढ़ी में 100 करोड़ का निवेश करेंगे।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us