Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ऐलान; ‘सुगम परिवहन सेवा योजना’ जल्द होगी शुरू, पहले चरण में 5,206 बसें चलेंगी

Dev Verma
MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ऐलान; ‘सुगम परिवहन सेवा योजना’ जल्द होगी शुरू, पहले चरण में 5,206 बसें चलेंगी
X

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आम जनता को बेहतर और सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ‘सुगम परिवहन सेवा योजना’ शीघ्र शुरू करने का ऐलान किया है। इस योजना के तहत पहले चरण में 5,206 बसों का संचालन 1,164 मार्गों पर किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर लोक परिवहन सिर्फ यात्रा का साधन नहीं, बल्कि प्रदेश के सामाजिक और आर्थिक विकास की जीवन रेखा है।

2 चरणों में 7 क्षेत्रों में चलेगी योजना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि योजना दो चरणों में लागू की जाएगी। इसके लिए पूरे प्रदेश को 7 क्षेत्रों में बांटा गया है — इंदौर, उज्जैन, भोपाल (नर्मदापुरम सहित), जबलपुर, सागर, ग्वालियर (चंबल सहित) और रीवा (शहडोल सहित)। पहले चरण में क्षेत्रीय मुख्यालयों से उपनगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों तक बस सेवा विस्तारित की जाएगी। विभागीय अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

5,206 बसों पर इंटेलीजेंट मॉनिटरिंग सिस्टम

मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के पहले चरण में कुल 5,206 बसों का संचालन 2 वर्षों में शुरू किया जाएगा। इन बसों की सुचारू मॉनिटरिंग के लिए एक दक्ष एवं इंटेलीजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम स्थापित किया जा रहा है। इंदौर क्षेत्र में 121 मार्गों पर 608 बसें, उज्जैन में 120 मार्गों पर 371 बसें, भोपाल क्षेत्र में 104 मार्गों पर 398 बसें चलाई जाएंगी। योजना के तहत चलने वाली सभी बसों का रंग एक समान होगा।

ग्रामीण नेटवर्क और महिला सुरक्षा पर फोकस

सीएम मोहन यादव ने कहा कि इस योजना से ग्रामीण नेटवर्क का विस्तार होगा, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और नागरिकों को संस्थागत लोक परिवहन की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है। योजना के तहत बसों की उपलब्धता बढ़ाने के साथ ही यातायात सुविधा को और बेहतर बनाया जाएगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire