Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP News : दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग, रास्ता पूछने के बहाने बाइक सवार बदमाशों ने महिला से छीना मंगलसूत्र

आरोपियों की तलाश के लिए इलाके में नाकेबंदी और पूछताछ की जा रही है।

MP News : दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग, रास्ता पूछने के बहाने बाइक सवार बदमाशों ने महिला से छीना मंगलसूत्र
X

MP News : बुरहानपुर। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के नेपानगर में रविवार शाम दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग की वारदात सामने आई है। संजय नगर पुलिया के पास सिटीजन स्कूल रोड पर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र झपट लिया और मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, यह घटना शाम करीब 4ः30 बजे की है। पीड़िता जीजाबाई (उम्र करीब 55 वर्ष) निवासी संजय नगर बाजार से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवकों ने उनसे सीवल गांव की ओर जाने का रास्ता पूछा। महिला जैसे ही उनसे बात करने लगी, तभी पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर उनके गले से मंगलसूत्र खींच लिया और दोनों तेज रफ्तार में भाग निकले।

घटना के बाद महिला ने नेपानगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही बाइक सवार आरोपियों की तलाश के लिए इलाके में नाकेबंदी और पूछताछ की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire