Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP News : इंदौर में होने जा रहा है सेंट्रल इंडिया का सबसे बड़ा “इंडियन कल्चर फैशन शो 2026 ”

एक शानदार मंच मिलेगा, जहां टैलेंट, स्टाइल और संस्कृति का अनूठा मेल देखने को मिलेगा।

MP News : इंदौर में होने जा रहा है सेंट्रल इंडिया का सबसे बड़ा “इंडियन कल्चर फैशन शो 2026 ”
X

MP News : इंदौर। एमपी मॉडल प्रेजेंट इंडियन कल्चर फैशन शो 2026 सीज़न 2 एक बार फिर सेंट्रल इंडिया में फैशन और संस्कृति का भव्य संगम लेकर आ रहा है। यह मेगा फैशन शो पारंपरिक और एथनिक फैशन को एक नए और आधुनिक अंदाज में प्रस्तुत करेगा। इस भव्य आयोजन में पारंपरिक और एथनिक फैशन की खूबसूरती को एक शानदार मंच मिलेगा, जहां टैलेंट, स्टाइल और संस्कृति का अनूठा मेल देखने को मिलेगा।

इस भव्य फैशन शो का निर्देशन डायरेक्टर ,पी एंड वी एंटरटेनमेंट प्रमोद वर्मा, द्वारा किया जा रहा है, जो अपने क्रिएटिव विज़न और बेहतरीन मैनेजमेंट के लिए जाने जाते हैं। उनके नेतृत्व में यह शो प्रतिभागियों को एक प्रोफेशनल और हाई-लेवल प्लेटफॉर्म प्रदान करेगा।

इस फैशन शो में मिस्टर , मिस , मिसेस , डिज़ाइनर , किड्स मॉडल और मेकअप आर्टिस्ट जैसी विभिन्न कैटेगरी शामिल होंगी, जिससे हर टैलेंट को अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलेगा। यह प्लेटफॉर्म नए और उभरते कलाकारों के लिए अपने हुनर को बड़े स्तर पर प्रदर्शित करने का सुनहरा मौका है।


इंडियन कल्चर फैशन शो 2026 के लिए ऑडिशन 29 मार्च 2026 को इंदौर में होने जा रहा है, जिसमें इच्छुक प्रतिभागी भाग लेकर इस ग्रैंड शो का हिस्सा बन सकते हैं। और अपने सपनों को नई उड़ान दे सकते हैं। आयोजकों के अनुसार, यह आयोजन न केवल फैशन को बढ़ावा देगा, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपरा को भी आधुनिक अंदाज में प्रस्तुत करेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire