Create your Account
MP News : नहर में डूबने से भाई-बहन की मौत, गांव में पसरा मातम
MP News : डबरा। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। भितरवार कस्बे के करहिया थाना क्षेत्र में हरसी हाई लेवल नहर में डूबने से 18 वर्षीय गुनगुन और उनके 16 वर्षीय भाई गौरव की मौत हो गई। सुबह दोनों के शव नहर में तैरते हुए मिले, जिसके बाद गांव में मातम छा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, गुनगुन और गौरव दतिया जिले से हरसी गांव में मोरछठ मेले में दुकान लगाने आए थे। यह हादसा हरसी हाई लेवल नहर में हुआ, जहां दोनों भाई-बहन किसी कारणवश डूब गए। सुबह जब ग्रामीणों ने नहर में तैरते हुए उनके शव देखे, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
करहिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह एक हादसा था या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : सजायाफ्ता कैदी पुलिस को दिया चकमा, अस्पताल की खिड़की से कूदकर हुआ फरार
- 2. Rahul Gandhi: राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, विदेश नीति और अर्थव्यवस्था को लेकर उठाए सवाल, बोले- 'मोदी सरकार ने अमेरिका के सामने किया सरेंडर'
- 3. Noida Fire Incident: नोएडा की IVY काउंटी सोसाइटी में 12वीं मंजिल पर भीषण आग, मची अफरा-तफरी, मौके पर फायर ब्रिगेड मौजूद
- 4. Share Market 08 June: मिडिल-ईस्ट की जंग में शेयर मार्केट क्रैश, 800 अंक गिरकर खुला सेंसेक्स, निफ्टी भी 286 अंक फिसला
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

