Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP News : रिश्वतखोर सरपंच गिरफ्तार, मकान निर्माण की अनुमति के लिए मांगे थे 1 लाख, 20 हजार लेते ही लोकायुक्त ने दबोचा

ग्राम पंचायत के सरपंच दिनेश कुमार को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

MP News : रिश्वतखोर सरपंच गिरफ्तार, मकान निर्माण की अनुमति के लिए मांगे थे 1 लाख, 20 हजार लेते ही लोकायुक्त ने दबोचा
X

MP News : सिवनी। मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के लिए लोकायुक्त की कार्रवाई जारी है, लेकिन रिश्वतखोर अफसरों और जनप्रतिनिधियों के हौसले अब भी बुलंद हैं। ताजा मामला सिवनी जिले का है, जहां धनोरा ग्राम पंचायत के सरपंच दिनेश कुमार को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

बता दें कि धनोरा निवासी राधेश्याम बंजारा अपनी आबादी की जमीन पर मकान बना रहे थे। इसी दौरान सरपंच दिनेश कुमार ने निर्माण कार्य पर आपत्ति जताई और निर्माण की अनुमति के एवज में एक लाख रुपए घूस की मांग की। काफी बातचीत के बाद 60 हजार में “सौदा तय” हुआ और पहली किस्त के रूप में 20 हजार रुपए देने की बात तय हुई।

आवेदक ने इस पूरे मामले की शिकायत जबलपुर लोकायुक्त टीम से की। योजना बनाकर टीम ने सरपंच को रंगेहाथों पकड़ने का ट्रैप बिछाया। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम ली, लोकायुक्त पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर उसे धर दबोचा। लोकायुक्त निरीक्षक शशिकला ने बताया कि आरोपी सरपंच के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire