Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP News : प्रेमी-प्रेमिका ने की आत्महत्या, एक ही फांसी के फंदे पर लटके मिले शव, पुलिस जांच में जुटी...

MP News : गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले के चांचौड़ा के मोरिया खेड़ीखुर्द गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है,

MP News : प्रेमी-प्रेमिका ने की आत्महत्या, एक ही फांसी के फंदे पर लटके मिले शव, पुलिस जांच में जुटी...
X
MP News : गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले के चांचौड़ा के मोरिया खेड़ीखुर्द गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों के शवों को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।


MP News : बता दें कि यह घटना एक प्रेमिका से जुड़ी है जो पहले से ही शादीशुदा थी और राजस्थान में अपने पति के साथ रह रही थी। लेकिन वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती थी, जिसके चलते बुधवार को उसे राजस्थान से उसके घर लाया गया। इसके बाद से ही प्रेमी और प्रेमिका लापता हो गए थे। गुरुवार सुबह ग्रामीणों को दोनों का शव खेत में एक ही फांसी के फंदे पर लटका मिला।


MP News : घटना की जानकारी मिलते ही चांचौड़ा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और हर एंगल से जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire