Create your Account
MP News : बिहार खेल मंत्री ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से की मुलाकात, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और खेल प्रोत्साहन गतिविधियों का किया अवलोकन
MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश में खेल प्रतिभाओं के विकास और प्रशिक्षण गतिविधियों का अवलोकन करने के लिए बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह और बिहार के खेल महानिदेशक रविंद्र शंकरन प्रदेश का दौरा करने पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट की। मुख्यमंत्री ने उन्हें पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र और धातु शिल्प के श्रीराम दरबार भेंट किए, जबकि खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुख्यमंत्री को बोधि वृक्ष की प्रतिकृति और अंगवस्त्र अर्पित किए। इस अवसर पर खेल संचालक राकेश गुप्ता भी उपस्थित थे।
MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बिहार के प्रतिनिधिमंडल को मध्य प्रदेश में खेलों के प्रोत्साहन के लिए संचालित विभिन्न गतिविधियों और खिलाड़ियों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी। बिहार के पांच सदस्यीय दल ने शूटिंग अकादमी, घुड़सवारी अकादमी, वॉटर स्पोर्ट्स सेंटर, टी.टी. नगर स्टेडियम और स्पोर्ट्स साइंस सेंटर का दौरा किया। साथ ही दल ने ग्राम पंचायत, विकासखंड और जिला स्तर पर आयोजित खेल प्रोत्साहन गतिविधियों की जानकारी भी प्राप्त की।
MP News : बिहार की खेल मंत्री ने इस दौरे का उद्देश्य प्रदेश में खेलों के प्रशिक्षण और संचालन के मॉडल का अध्ययन करना बताया, ताकि भविष्य में बिहार में भी खिलाड़ियों की क्षमता और प्रतिभा को निखारने के लिए समान प्रयास किए जा सकें। इस दौरे से दोनों राज्यों के बीच खेल सहयोग और प्रशिक्षण कार्यक्रमों में आगे बढ़ने की संभावनाओं को मजबूती मिली।
Related Posts
More News:
- 1. Anganwadi Recruitment: यहां होगी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 2,548 पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई
- 2. CG Suspended : स्कूल में वायरल आपत्तिजनक वीडियो पर बड़ी कार्रवाई, शिक्षक-शिक्षिका निलंबित
- 3. MP News : फोटो को लेकर विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
- 4. Accident : अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई, 4 की मौत, 8 गंभीर रूप से घायल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

