Create your Account
MP News : मूंग-उड़द खरीदी में बड़ा घोटाला, वेयरहाउस में 1.63 करोड़ की गड़बड़ी, फर्जी किसानों के नाम पर ठगी
MP News : जबलपुर। मूंग और उड़द की सरकारी खरीदी में जबलपुर जिले के मजीठा स्थित एमएलटी वेयरहाउस में 1 करोड़ 63 लाख रुपये की गड़बड़ी का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। फर्जी किसानों के नाम पर की गई इस धोखाधड़ी के सामने आने के बाद संदिग्ध खरीदी का भुगतान तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है।
MP News : शिकायत के बाद शुरू हुई जांच
जानकारी के अनुसार, कलेक्टर दीपक सिन्हा को शिकायत मिली थी कि मजीठा के एमएलटी वेयरहाउस में फर्जी किसानों के नाम पर मूंग और उड़द की खरीदी दिखाकर करोड़ों रुपये का घोटाला किया गया है। इस शिकायत के आधार पर कलेक्टर ने तुरंत जांच के आदेश दिए। जांच दल ने वेयरहाउस में ऑनलाइन दर्ज उपार्जन रिकॉर्ड की तुलना भौतिक स्टॉक से की, जिसमें भारी अनियमितता सामने आई।
MP News : 1671 क्विंटल मूंग और 253 क्विंटल उड़द गायब
जांच में पाया गया कि वेयरहाउस में ऑनलाइन दर्ज खरीदी की तुलना में 1671 क्विंटल मूंग और 253 क्विंटल उड़द कम था। इस कमी ने फर्जी खरीदी और वित्तीय गड़बड़ी की पुष्टि की। इसके बाद प्रशासन ने तत्काल भुगतान पर रोक लगा दी और मामले की जांच शुरू कर दी।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में कृषि मंथन कार्यशाला को किया संबोधित, 23 करोड़ रूपये से अधिक लागत के निर्माण कार्यों की दी सौगात
- 2. CG Crime : सूने मकान में चोरी करने वाले गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार, 8.22 लाख के जेवरात और वाहन बरामद
- 3. Amarnath Yatra 2026: जुलाई में इस दिन से अमरनाथ यात्रा की होगी शुरुआत, 15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन, जानें डिटेल्स
- 4. CG Crime: हाइड्रोपोनिक गांजा मामले में भिलाई से एक और आरोपी गिरफ्तार, नेटवर्क की तलाश
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

