Begin typing your search above and press enter to search.
MP News : भोपाल की प्रसिद्ध टीवी एक्ट्रेस दिव्यंका के साथ यूरोप में लूट की वारदात, चोरों ने 10 लाख रुपए के समान पर किया हाथ साफ, मदद के लिए दूतावास से लगाई गुहार
MP News : भोपाल। दुनिया भर में इशी मां के नाम से प्रसिद्धि पा चुकी राजधानी भोपाल की टीवी एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी दाहिमा अपनी शादी की आठवीं सालगिरह मनाने के लिए इन दिनों आउट ऑफ इंडिया के टूर पर हैं।

MP News : भोपाल। दुनिया भर में इशी मां के नाम से प्रसिद्धि पा चुकी राजधानी भोपाल की टीवी एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी दाहिमा अपनी शादी की आठवीं सालगिरह मनाने के लिए इन दिनों आउट ऑफ इंडिया के टूर पर हैं। शादी की सालगिरह मनाने यूरोप टूर पर गई दिव्यंका के साथ चोरों ने चोट कर दी है। दरअसल यूरोप के फ्लोरेंस एयरपोर्ट से प्राइवेट कार रेंट पर लेकर दोनों ही दंपत्ति एक रिसॉर्ट को रहने के लिए देखने पहुंचे थे। उन्होंने अपनी कार को रिसोर्ट के बाहर ही खड़ी कर दी।
MP News : इस दौरान चोरों ने मौका पाकर उनके कांच का शीशा तोड़कर उसमें रखा 10 लाख रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया। समान में पासपोर्ट , शॉपिंग और नगदी भी शामिल है। दिव्यांका ने चोरी की जानकारी अपने सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म पर दी। उन्होंने लिखा कि पति विवेक और वह सुरक्षित हैं। हमारे अधिकांश जरूरी सामान गायब हो गए हैं। हमें दूतावास से जल्द मदद की उम्मीद है। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के साथ ये लूटपाट ऐसी हुई है कि अब टीवी के दोनों सितारों को भारत वापस आने के लिए मदद की गुहार लगानी पड़ रही है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


