Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
MP News: सड़कों में हो रहे गड्ढों की राजधानी बनी भोपाल, परेशान हो रहे वाहन चालक
18 सड़कें निगम इंजीनियरों की लापरवाही के कारण खराब हुई हैं। इन सड़कों के 11.63 किलोमीटर हिस्से में जानलेवा गड्ढे हैं।

MP News: भोपाल। राजधानी भोपाल सहित मध्य प्रदेश पर पिछले 1 महीने से मानसून मेहरबान है। शहर में प्रतिदिन झमाझम बारिश हो रही है। लगातार बारिश के होने से शहर की सड़कों ने जवाब देना शुरू कर दिया है। भोपाल में नगर निगम और पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई गई सड़के बद से बदहाल हो गई है। वाहन चालकों को इन सड़कों पर से गुजरने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा है। हालत यह है कि डामर की सड़कों के हाल बेहाल हैं। प्रमुख मार्ग, समानांतर रोड या कालोनियों की अंदरूनी सड़कें गड्ढे में गुम नजर आ रही हैं। इन सड़कों से वाहन हिचकोले लेते हुए निकल रहे हैं।
MP News: सड़कों से निकली गिट्टी परेशानी का सबब बनी हुई है। चाहे पुराना शहर हो या नया भोपाल सब जगह एक जैसा हाल है। जबकि हर साल सड़कों की मरम्मत के नाम पर करोड़ रुपये खर्च किए जाते हैं। इसके बावजूद सड़कों पर हर बारिश में जानलेवा गड्ढे होते हैं। जिसकी तरफ जिम्मेदार अधिकारी बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहे। जिम्मेदार अफसरों की यह लापरवाही हादसे की वजह बन सकती है। शहर के जागरूक नागरिकों का कहना है कि सड़कों पर पहले से गड्ढे थे, जिनकी समय पर मरम्मत नहीं हुई। बारिश में सड़कें बद से बदतर हो गई हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार एजेंसी के अफसर कुंभकर्णी नींद में सोए हुए हैं। शहर में पीडब्ल्यूडी की 11 और नगर निगम की 18 सड़कों पर बेहद गड्ढे हैं।
MP News: इन सड़कों की लंबाई करीब 100 किलोमीटर है। 18 सड़कें निगम इंजीनियरों की लापरवाही के कारण खराब हुई हैं। इन सड़कों के 11.63 किलोमीटर हिस्से में जानलेवा गड्ढे हैं। शहर में पीडब्ल्यूडी की सड़कों की लंबाई 663 किलोमीटर है। जो भी अधिकतर बड़े-बड़े गड्डो की मार झेल रही है। शहर की सड़क खराब होने के कारण सबसे ज्यादा परेशानी दो पहिया वाहन चालकों को हो रही है। यह आए दिन इन गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे हैं। अगर जल्द ही इन सड़कों की सुध नहीं ली गई तो यह बड़े हादसों का सबब बन सकती हैं।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


