Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP News: दूध नहीं दे रही थी इसलिए…बछड़े का सिर काटकर दीवार पर लटकाया, टीकमगढ़ में क्रूरता की सारी हदें पार, आरोपी गिरफ्तार

MP News: टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। दूध के लालच में एक व्यक्ति ने अपनी गाय के मृत बछड़े के साथ अमानवीय क्रूरता

MP News: दूध नहीं दे रही थी इसलिए…बछड़े का सिर काटकर दीवार पर लटकाया, टीकमगढ़ में क्रूरता की सारी हदें पार, आरोपी गिरफ्तार
X

MP News: टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। दूध के लालच में एक व्यक्ति ने अपनी गाय के मृत बछड़े के साथ अमानवीय क्रूरता की, जिसकी वजह से बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।

MP News: जानकारी के अनुसार यहां के बैकुंठ मोहल्ले के निवासी सत्येंद्र यादव गाय-भैंस पालन कर दूध का कारोबार करता है। कुछ दिन पहले उसकी एक गाय के बछड़े की बीमारी से मौत हो गई। बछड़े के जाने के बाद ममता की मारी गाय ने दूध देना पूरी तरह बंद कर दिया।

MP News: दूध निकालने के लिए सत्येंद्र ने एक घिनौना तरीका अपनाया, उसने मृत बछड़े का सिर धड़ से अलग कर दिया, खाल के अंदर भूसा भरकर उसे गौशाला की दीवार पर इस तरह लटका दिया कि गाय उसे देख सके। उसका मकसद गाय को इस भ्रम रखना था कि उसका बछड़ा जिंदा है, ताकि वह फिर से दूध देने लगे।

MP News: पड़ोसियों को जब इस भयावह मंजर का पता चला, तो उन्होंने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना दी। मौके पर पहुंचे बजरंग दल के सदस्यों ने बछड़े के कटे सिर को देखकर गुस्से से भर गए। उन्होंने इसे चकरा तिराहे पर ले जाकर सड़क जाम कर दी और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की।

MP News: हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। टीकमगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) विक्रम सिंह कुशवाहा ने प्रदर्शनकारियों को त्वरित और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम खोल दिया गया। एएसपी कुशवाहा ने बताया कि आरोपी सत्येंद्र यादव के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और गोवध निवारण अधिनियम की विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire