Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP News : नर्मदा में नहाना बना मौत का कारण, तिलवारा घाट पर तीन किशोर डूबे, एक साथ बुझ गए तीन घरों के चिराग

जबलपुर में गहरे पानी वाले हिस्से में चले गए थे तीनों, रेस्क्यू के बाद अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

MP News : नर्मदा में नहाना बना मौत का कारण, तिलवारा घाट पर तीन किशोर डूबे, एक साथ बुझ गए तीन घरों के चिराग
X

MP News : जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। तिलवारा घाट स्थित नर्मदा नदी में नहाने गए तीन किशोर गहरे पानी में डूब गए। स्थानीय लोगों और नाविकों ने तत्काल रेस्क्यू कर उन्हें बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, तीनों किशोर गर्मी से राहत पाने के लिए नर्मदा नदी में नहाने पहुंचे थे। नहाते-नहाते वे तिलवारा घाट के वॉटर प्लांट क्षेत्र के उस हिस्से में चले गए, जहां खुदाई के कारण नदी की गहराई सामान्य से अधिक थी। गहराई का अंदाजा नहीं लगने से तीनों पानी में डूब गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय नाविकों और बचाव दल ने तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाया और तीनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। मृतकों की पहचान 16 वर्षीय राजा खान, 18 वर्षीय साहिल खान और एक अन्य किशोर साहिल के रूप में हुई है।

तीनों जबलपुर के गढ़ा स्थित सूपाताल के मुजावर मोहल्ला के निवासी थे। एक ही मोहल्ले के तीन किशोरों की मौत की खबर से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire