Create your Account
MP News : रतलाम में पाकिस्तानी झंडे वाले गुब्बारे, पुलिस ने व्यापारी को दबोचा, जांच जारी
MP News : रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के आलोट में 'जश्न-ए-आजादी' के नाम से बिस्किट पैकेट्स के साथ पाकिस्तानी झंडे वाले गुब्बारे बांटे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। राजस्थान पुलिस ने इस घटना में मध्य प्रदेश के आलोट निवासी किराना थोक व्यापारी दिलीप कामरिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का मानना है कि यह गुब्बारे बच्चों को आकर्षित करने के लिए मुफ्त उपहार के रूप में दिए जा रहे थे, लेकिन इन पर उर्दू में लिखा 'जश्न-ए-आजादी' (14 अगस्त, पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस) और पाकिस्तानी हरा-श्वेत झंडा देखकर लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। क्या यह कोई सुनियोजित साजिश है? पुलिस स्रोत ट्रेस करने में जुटी है।
MP News : आलोट में हंगामा
घटना आलोट के होलसेल किराना व्यवसायी दिलीप कामरिया की दुकान से जुड़ी है, जो इलाके के छोटे रिटेलरों को सामान सप्लाई करते हैं। एक स्थानीय दुकानदार ने बच्चों को आकर्षित करने के लिए बिस्किट पैकेट्स के साथ गुब्बारे फ्री में दिए। लेकिन जब एक ग्राहक ने पैकेट खोला, तो गुब्बारे पर पाकिस्तानी झंडा और उर्दू में 'जश्न-ए-आजादी' लिखा दिखा। यह देखकर ग्राहक भड़क गए और दुकान पर पहुंचकर हंगामा मचा दिया। आक्रोशित लोगों ने दुकानदार को घेर लिया। आलोट व्यापारी संगठन के अध्यक्ष दिनेश कोठारी ने हस्तक्षेप कर मामला शांत किया और इसे 'मानवीय भूल' बताया। उन्होंने कहा, "दिलीप कामरिया मैन्युफैक्चरर नहीं हैं। इन्होंने इंदौर से माल मंगवाया था, जिसमें 20 पैकेट गुब्बारे शामिल थे। सप्लाई चेन में गलती हुई लगती है।"
MP News : झालावाड़ से शुरू हुई जांच
पुलिस जांच के अनुसार, यह मामला मूल रूप से राजस्थान के झालावाड़ जिले के नागेश्वर कस्बे से जुड़ा है। एक दिन पहले वहां एक किराना दुकानदार ने भी बिस्किट पैकेट्स के साथ ऐसे ही गुब्बारे फ्री में दिए थे। कस्बे की एक लड़की ने पैकेट खरीदा और घर पर गुब्बारा फुलाया, तो पाकिस्तानी झंडा और उर्दू नारा दिखा। लड़की के परिजनों ने दुकानदार से शिकायत की, जिसके बाद हंगामा मच गया। झालावाड़ पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और दुकान से बिस्किट पैकेट्स जब्त कर लिए। नागेश्वर थाना प्रभारी गोरधन लाल हेड ने कहा, "हम सभी पहलुओं की गहन जांच कर रहे हैं। साजिश की आशंका से इंकार नहीं। दुकानदार को पूछताछ के लिए ले लिया गया है।"
MP News : स्रोत ट्रेस करने में जुटी पुलिस
रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया, "मूल मामला झालावाड़ का है, जहां स्थानीय पुलिस मुख्य जांच कर रही है। हम उनका पूरा सहयोग कर रहे हैं।" एडिशनल एसपी ग्रामीण विवेक कुमार ने कहा, "गुब्बारे बिस्किट कंपनियों के प्रोडक्ट के साथ इंटीग्रेटेड नहीं थे, बल्कि अलग से चिपकाए जा रहे थे। क्या यह पाकिस्तानी प्रचार का प्रयास है? कौन सी कंपनी इन्हें प्रिंट कर रही है और भारत में कौन वितरित कर रहा है? स्रोत ट्रेस करने में जुटी हैं।" पुलिस ने गुब्बारों का सैंपल जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है।
MP News : इंदौर से माल की जांच
आलोट में घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदारों ने इंदौर से मंगवाए माल की जांच शुरू कर दी। कामरिया को झालावाड़ पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ की। व्यापारी संगठन ने कहा कि यह बड़ी साजिश का हिस्सा लगता है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं मिला। पुलिस ने सभी संभावनाओं की जांच की बात कही है।
Related Posts
More News:
- 1. parliament monsoon session 2026: संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी
- 2. Toxic Teaser Out : एक्शन और सस्पेंस से भरपूर ‘लेडीज एंड लेडीज’ का टीजर, नयनतारा-कियारा का खतरनाक लुक वायरल
- 3. CG News : मवेशियों से फसल को बचाने के लिए खेत में बिछाए करंट वाले तार, चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत
- 4. Chhattisgarh High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने स्कूलों में मंत्र पाठ पर दायर याचिका की खारिज, सबूत मिलने पर फिर होगी सुनवाई
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

