Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP News : ग्वालियर की अनुष्का शर्मा ने किया मध्य प्रदेश का नाम रोशन, टी20 टीम में सिलेक्शन के बाद CM डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई

MP News : ग्वालियर की अनुष्का शर्मा ने किया मध्य प्रदेश का नाम रोशन, टी20 टीम में सिलेक्शन के बाद CM डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई
X

MP News : ग्वालियर। मध्य प्रदेश की ग्वालियर की बेटी अनुष्का शर्मा ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम में जगह बनाकर पूरे प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए अनुष्का का चयन हुआ है। यह उनकी पहली टी20 सीरीज है। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर एयरपोर्ट पर अनुष्का शर्मा से विशेष मुलाकात की और उन्हें बधाई दी।

MP News : CM मोहन यादव ने की मुलाकात और बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपनी ट्रांजिट विजिट के दौरान ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उन्होंने अनुष्का शर्मा को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर अनुष्का के पिता ब्रजमोहन शर्मा और ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान भी मौजूद रहीं। सीएम ने अनुष्का को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे पूरी उम्मीद करते हैं कि अनुष्का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम को जीत दिलाएगी।

MP News : अनुष्का शर्मा का बयान

अनुष्का शर्मा ने कहा कि यह सीरीज उनके लिए बहुत खास है क्योंकि वे पहली बार भारत के बाहर टी20 सीरीज खेलने जा रही हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की मजबूत टीम का जिक्र करते हुए कहा कि सीरीज में अच्छा मुकाबला देखने को मिलेगा। अनुष्का ने विश्वास जताया कि भारतीय महिला टीम इस सीरीज को जीतकर देश का नाम रोशन करेगी।

MP News : परिवार और प्रशासन का उत्साह

अनुष्का के पिता ब्रजमोहन शर्मा ने कहा कि उनकी बेटी ने न सिर्फ ग्वालियर बल्कि पूरे मध्य प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान ने भी अनुष्का को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल करियर की कामना की।

MP News : सीरीज की जानकारी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका के साथ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। अनुष्का शर्मा पहली बार भारतीय टी20 टीम में शामिल हुई हैं। उनका सिलेक्शन पूरे ग्वालियर और मध्य प्रदेश के लिए गर्व की बात है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire