Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP News : इंदौर में 10 हजार युवाओं की नशा विरोधी वॉक, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम

MP News : इंदौर में 10 हजार युवाओं की नशा विरोधी वॉक, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम
X

MP News : इंदौर : इंदौर ने नशा उन्मूलन और युवाओं की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से विश्व स्तर पर पहचान बनाई है। 8 फरवरी 2026 को आयोजित यूथ वॉक-2026 में लगभग 10 हजार युवाओं ने हिस्सा लिया, जिसके चलते इसका नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (लंदन) में दर्ज किया गया। आयोजकों के अनुसार, इस अभियान में कुल मिलाकर 20 हजार से अधिक लोग शामिल हुए।

MP News : करीब 3 किलोमीटर लंबी यह वॉक सुबह 9 बजे नेहरू स्टेडियम से शुरू हुई। कार्यक्रम के संयोजक रुद्राक्ष गोलू शुक्ला ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाना है। उन्होंने कहा कि युवा ऊर्जा को सही दिशा में लगाने के लिए ऐसे कार्यक्रम बेहद जरूरी हैं।

MP News : इस कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव, बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अपने संबोधन में खगेंद्र भार्गव ने कहा कि भारत की लगभग आधी आबादी युवाओं की है और उन्हें नशे की तरफ धकेलने की कई साजिशें हो रही हैं, इसलिए युवाओं को सजग रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।

MP News : विधायक गोलू शुक्ला ने युवाओं को देश की सबसे बड़ी ताकत बताया और कहा कि यदि युवा सही दिशा में आगे बढ़ें तो कोई भी भारत को विश्वगुरु बनने से रोक नहीं सकता। उन्होंने इस आयोजन को समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक अहम कदम बताया।

MP News : इस कार्यक्रम के लिए लगभग 25 हजार युवाओं ने पंजीयन कराया था। सभी प्रतिभागियों को आयोजन स्थल पर टी-शर्ट और कैप वितरित किए गए। वॉक का मार्ग नेहरू स्टेडियम से शुरू होकर जीपीओ, छावनी, मधु मिलन, एमवाय और शिवाजी वाटिका से होकर वापस नेहरू स्टेडियम पर समाप्त हुआ। इसमें शहर के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और अकादमियों के युवा शामिल हुए।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire