Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
MP News : एमपी के कालेजों में शुरू होगा एआई कोर्स, सरकार की यह है तैयारी
इन कॉलेजों में दो एआई सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम शुरू होंगे। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

MP News : भोपाल। प्रदेश सरकार उच्च शिक्षा की बेहतरी के लिए कई स्तर पर प्रयास कर रही है। इसके तहत अब सरकारी और निजी कॉलेजों में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) पाठ्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं। इन कोर्सेस की इसी शिक्षण सत्र से शुरू करने की तैयारी है। यह पाठ्यक्रम आइआइटी दिल्ली के सहयोग से प्रदेश के कालेजों में संचालित होंगे। प्रदेश के 55 जिलों में प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस और 13 शासकीय स्वशासी महाविद्यालयों में यह कोर्स शुरू किए जाने की तैयारी शुरू हो गई है।
MP News : इन कॉलेजों में दो एआई सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम शुरू होंगे। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार इन कॉलेजों में दो सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस व फिनटेक विथ आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पाठ्यक्रम के संचालन करनेकी स्वीकृति मिली है। दोनों सर्टिफिकेट कोर्स के लिए महाविद्यालय में आठ-आठ सीटें रहेंगी। इन पाठ्यक्रम के लिए चयनित विद्यार्थियों से किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
MP News : इन आर्टिफिशियल इंटेलीजेस और फिनटेक विथ आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पाठ्यक्रमों के संचालन के लिए संबंधित कॉलेजों में जल्द व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे अधिक से अधिक विद्यार्थी प्रवेश ले सकें। इन दोनों पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी। दोनों पाठ्यक्रम 90 घंटे के होंगे। इन पाठ्यक्रम के लिए जो विद्यार्थी चयनित होंगे। उन्हें एक हजार रुपए कॉशनमनी के रूप में जमा करनी होगी। विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम समाप्त होने के बाद यह राशि वापस लौटा दी जाएगी।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


