Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP News: पति की हत्या के बाद लिव इन में रह रहे महिला और युवक ने तालाब में छलांग लगाकर की आत्महत्या

पुलिस की जांच में पता चला है कि सागर के होटल में महिला के पति की 6 महीने पहले मौत हो चुकी है।

MP News: पति की हत्या के बाद लिव इन में रह रहे महिला और युवक ने  तालाब में छलांग लगाकर की आत्महत्या
X
MP News: भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बड़ा तालाब स्थित लेक व्यू झरने के पास महिला और पुरुष की डूबने से मौत हो गई।मार्निंग वाक पर निकले लोगो ने जब दोनों के शव तालाब में तैरते देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को तालाब से बाहर निकलवाया। पुलिस के मुताबिक करीब 35 साल की महिला और करीब 38 साल का पुरुष है।पुलिस ने बताया की मेस्ट्रो गाड़ी तालाब के पास ही खड़ी मिली गाड़ी के पास ही दोनों की चप्पलें भी थी।

MP News: इस आधार पर पुलिस ने जब सर्चिंग की तो दोनों के शव मिल गए। मोपेड गाड़ी के नबर के आधार पर महिला की शिनाख्त प्रिया साहू विश्वकर्मा नगर बागसेवनिया के रूप मे हुई है। जबकि पुरुष की शिनाख्त नही हो पाई है।प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का लग रहा हैं। हालांकि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट भी नही मिला है। पुलिस ने दोनों के शव को पीएम के लिए भिजवाकर जांच शुरू कर दिए।

MP News: पुलिस की जांच में पता चला है कि सागर के होटल में महिला के पति की 6 महीने पहले मौत हो चुकी है। आज सुबह जिस युवक के साथ महिला ने आत्महत्या की है,वह महिला के मृतक पति की हत्या के केस में गवा था। साथ ही महिला के पति की मौत के बाद से ही करीब 5 महीना से दोनों लिविंग में रह रहे थे।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire