Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
MP News : प्रेमी से विवाद के बाद युवती ने लगाई छलांग, तारों में उलझने से बची जान, अस्पताल में भर्ती
MP News : इंदौर : इंदौर के सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रेमी के साथ विवाद के बाद एक युवती ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। गनीमत रही कि मकान के बाहर लटके तारों में उलझने के कारण युवती की जान बच गई, हालांकि उसे मामूली चोटें आई हैं।

MP News : प्रेमी पर धोखे का आरोप
जानकारी के अनुसार, खरगोन की रहने वाली युवती अपने प्रेमी आवेश से मिलने इंदौर आई थी। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। युवती ने आरोप लगाया कि आवेश ने उसे धोखा देकर किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली है। विवाद बढ़ने पर युवती ने हंगामा किया, जिसके बाद आवेश ने कथित तौर पर उसका मुंह दबाकर मारपीट की। गुस्से में आकर युवती ने आवेश का हाथ पकड़ा और तीसरी मंजिल पर जाकर छलांग लगा दी।

MP News : तारों ने बचाई जान
घटना के दौरान मकान के बाहर लटके बिजली के तारों ने युवती की जान बचा ली। छलांग लगाने के बाद वह इन तारों में उलझ गई, जिससे वह नीचे नहीं गिरी। हालांकि, इस दौरान उसके हाथ और पैर में चोटें आई हैं। घटना के बाद आवेश और उसके परिजन युवती को अस्पताल ले गए और उसे भर्ती कराकर फरार हो गए। फिलहाल युवती ने इस मामले में पुलिस में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
Related Posts
More News:
- 1. TMC: बंगाल में टीएमसी को झटका, फिरहाद हकीम ने कोलकाता मेयर पद से दिया इस्तीफा
- 2. CG News : पटाखा गोदाम लगी आग, लगातार धमाकों से दहला रामपुर, मची अफरा-तफरी
- 3. Common Mobility Card Incentive Scheme: मेट्रो और बस से यात्रा करने वाले कर्मचारियों को मिलेगा 10% बोनस भत्ता, दिल्ली में कॉमन मोबिलिटी कार्ड प्रोत्साहन योजना शुरू
- 4. Haunted 3D Collection : विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म हॉन्टेड 3D का फिर चला जादू, पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया धमाल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

