Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
MP News : सांस्कृतिक समझौतों पर सीएम डॉ. मोहन और केंद्रीय मंत्री शेखावत का संबोधन, दो प्रमुख एमओयू पर हस्ताक्षर
MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश के भारत भवन में आयोजित समझौता पत्र (एमओयू) साइनिंग कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की उपस्थिति में दो महत्वपूर्ण समझौते हुए। इन समझौतों से राज्य की सांस्कृतिक और पर्यटन विरासत को मजबूत करने की दिशा में नया कदम बढ़ा है। कार्यक्रम में सांस्कृतिक पुनरजागरण और धरोहर संरक्षण पर जोर दिया गया।
MP News : दो प्रमुख एमओयू पर हस्ताक्षर
कार्यक्रम के दौरान दो महत्वपूर्ण समझौते पत्रों पर हस्ताक्षर हुए। पहला एमओयू रंगमंडल भारत भवन और राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के बीच हुआ, जो नाट्य कला के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देगा। दूसरा एमओयू मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के बीच साइन किया गया, जिससे ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण और विकास को गति मिलेगी। इन समझौतों से राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को नई पहचान मिलेगी।
MP News : सांस्कृतिक पुनरजागरण की ओर बढ़ता
भारत केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, "आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि दो प्रमुख एमओयू साइन हुए हैं। भारत सांस्कृतिक पुनरजागरण की ओर लौट रहा है। हमारी ऐतिहासिक परंपरा और संस्कृति को सहेजने का प्रयास जारी है।" उन्होंने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की भूमिका की सराहना की और बताया कि केंद्र की मोदी सरकार न केवल धरोहरों का संरक्षण कर रही है, बल्कि इन्हें विश्व धरोहर सूची में शामिल करा रही है। शेखावत ने कहा, "देश में सबसे अधिक ऐतिहासिक किले, महल और इमारतें मध्य प्रदेश में हैं। भरतमुनि ने ढाई हजार साल पहले नाट्यशास्त्र में लिखा था, जो आज भी प्रासंगिक है।" मंत्री ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा, "सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में विकास का नया युग शुरू हुआ है।"
MP News : संस्कृति सृजन की भूमि है एमपी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, "मध्य प्रदेश संस्कृति सृजन की भूमि है। भारत भवन और राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के बीच एमओयू से हमारी सांस्कृतिक समृद्धि और बढ़ेगी।" उन्होंने महाकवि कालिदास को याद करते हुए कहा कि नाट्य विधि राजा भोज से जुड़ी है, जो बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। सीएम ने प्रदेश की संस्कृति और विरासत पर आधारित फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने के लिए कई कलाकारों और प्रोड्यूसर्स के साथ एमओयू का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि सरकार ने फिल्म निर्माण के लिए नई नीति लाई है। डॉ. यादव ने कहा, "मनोज कुमार ने देशभक्ति वाली फिल्में बनाईं, बीच में चॉकलेटी दौर आया, लेकिन फिल्में नई पीढ़ी को बहुत कुछ सिखाती हैं।"
MP News : सांस्कृतिक धरोहर संरक्षण की प्रतिबद्धता
कार्यक्रम में सांस्कृतिक पुनरजागरण, ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और नाट्य कला के विकास पर विशेष जोर दिया गया। इन एमओयू से मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को नई दिशा मिलेगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्ति और सांस्कृतिक हस्तियां उपस्थित रहीं।
Related Posts
More News:
- 1. DC vs PBKS IPL 2026: डबल हेडर मुकाबले में दिल्ली ने पंजाब के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करेंगे किंग्स, देखें प्लेइंग 11 समेत दोनों टीमों की हर डिटेल्स
- 2. MP News : आदि शंकराचार्य के प्रकटोत्सव एकात्म पर्व का शुभारंभ : CM डॉ. मोहन यादव ने "वेदांतसिद्धान्तचन्द्रिका विथ उदग्र" पुस्तक का विमोचन और एकात्म धाम वेबसाइट का किया लोकार्पण
- 3. Central Cabinet Meeting : केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में 1.74 लाख करोड़ के प्रस्तावों को मंजूरी, किसानों को बड़ा तोहफा; 41,534 करोड़ की खाद सब्सिडी पास
- 4. Raipur City Crime: रायपुर में हॉलीडे पैकेज के नाम पर लाखों की ठगी, संचालक फरार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

