Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
MP News : लोकायुक्त की कार्रवाई, ASI को 3 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा
MP News : शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के धनपुरी नगर पालिका में भ्रष्टाचार का काला कारोबार एक बार फिर बेनकाब हुआ है। लोकायुक्त रीवा की टीम ने सहायक उप निरीक्षक (ASI) इंद्र बहादुर सिंह उर्फ आई.बी. सिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस घूसखोरी में नगर पालिका का एक स्थायी कर्मचारी रज्जन चौधरी भी शामिल पाया गया।
MP News : जानकारी के अनुसार, धनपुरी नगर पालिका के वार्ड नंबर 2 के निवासी योगेंद्र वर्मा ने भवन निर्माण की स्वीकृति के लिए आवेदन किया था। इस पर ASI इंद्र बहादुर सिंह ने 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। लंबे मोलभाव के बाद रकम 5 हजार रुपये पर तय हुई। योगेंद्र ने पहली किस्त के रूप में 2 हजार रुपये पहले ही दे दिए थे। दूसरी किस्त के 3 हजार रुपये लेते समय लोकायुक्त की 15 सदस्यीय टीम ने धनपुरी नगर पालिका परिसर में छापा मारा और रिश्वत की रकम बरामद कर ली।
MP News : कार्रवाई के दौरान नगर पालिका कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। कई कर्मचारी डर के मारे गायब हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि धनपुरी नगर पालिका में रिश्वतखोरी और मनमानी का खेल लंबे समय से चल रहा है। इस कार्रवाई को भ्रष्ट तंत्र पर करारा प्रहार माना जा रहा है।
MP News : लोकायुक्त ने दोनों आरोपियों ASI इंद्र बहादुर सिंह और रज्जन चौधरी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ जारी है, और पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या इस घूसखोरी में और कोई अधिकारी या कर्मचारी शामिल है। लोकायुक्त के अधिकारियों ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
Related Posts
More News:
- 1. Terrorist Amir Hamza Shot: आतंकी हाफिज सईद के राइट हैंड हमजा को लाहौर में सरेआम मारी गोली, आखिरी सांसें गिन रहा है आतंक के आका का करीबी
- 2. LSG vs DC IPL 2026: इकाना स्टेडियम में पटेल और पंत की टक्कर, दिल्ली ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
- 3. Animal Welfare New Platform: पशु कल्याण के लिए नया प्लेटफॉर्म, हर जिले में बनेगी SPCA कमेटी, जानें कैसे करेगी काम
- 4. Raipur City News: रायपुर नॉर्थ जोन में कॉप ऑफ द मंथ की शुरुआत, सम्मानित हुए उत्कृष्ट पुलिसकर्मी, देखें किन्हें मिला सम्मान
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

