Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP News : खेलते-खेलते हो गया हादसा, बच्ची की शरारत से एक परिवार के 10 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती

प्रशासन और डॉक्टरों ने घरों में जहरीले पदार्थ बच्चों की पहुंच से दूर रखने की अपील की है।

MP News : खेलते-खेलते हो गया हादसा, बच्ची की शरारत से एक परिवार के 10 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती
X

MP News : मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां मासूम की नासमझी एक परिवार पर भारी पड़ गई। बागली गांव में खेलते-खेलते चार साल की बच्ची ने घर के पानी में कीटनाशक मिला दिया, जिसे अनजाने में परिवार के सदस्यों ने पी लिया। इसके बाद एक-एक कर 10 लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी।

बताया जा रहा है कि पानी पीने के कुछ समय बाद परिवार के लोगों को चक्कर, उल्टी और बेहोशी जैसी शिकायतें होने लगीं। अचानक सभी के बीमार पड़ने से घर में अफरा-तफरी मच गई। पूछताछ में सामने आया कि बच्ची ने खेल के दौरान पानी में कीटनाशक मिला दिया था। घटना की जानकारी मिलते ही सभी को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

बीमारों में 5 बच्चे, 3 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। अस्पताल में डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू किया, जिससे सभी की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। समय रहते उपचार मिलने से एक बड़ा हादसा टल गया। प्रशासन और डॉक्टरों ने घरों में जहरीले पदार्थ बच्चों की पहुंच से दूर रखने की अपील की है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire