Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP News : भोपाल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में हादसा:हमीदिया में फॉल सीलिंग गिरी,बाल-बाल बचे डॉक्टर-मरीज

MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल में स्वास्थ्य सेवाओं की जान कहे जाने वाले हमीदिया अस्पताल में बड़ा हादसा हो जाने का मामला सामने आया है।

MP News : भोपाल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में हादसा:हमीदिया में फॉल सीलिंग गिरी,बाल-बाल बचे डॉक्टर-मरीज
X
MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल में स्वास्थ्य सेवाओं की जान कहे जाने वाले हमीदिया अस्पताल में बड़ा हादसा हो जाने का मामला सामने आया है। राजधानी में करोड़ों रुपए की लागत से बनी नई बिल्डिंग का इमरजेंसी वार्ड पहली बारिश की मार भी नहीं झेल सका और इमरजेंसी वार्ड में लगी फॉल सीलिंग नीचे गिर गई। यह हादसा उसे वक्त हुआ जब इमरजेंसी वार्ड में सीएमओ मरीजों को देख रहे थे। गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जान हानि की कोई खबर नहीं है।

MP News : रविवार - सोमवार की दरमियानी रात इमरजेंसी वॉर्ड की फॉल सिलिंग जब गिरी तब सीएमओ डॉ. सौमित्र बाथम मरीजों को देख रहे थे। तभी फॉल सीलिंग का बड़ा सा टुकड़ा गिर गया। गनीमत रही कि किसी को कोई चोट नहीं आई। वहीं ड्यूटी डॉक्टर और मरीज भी बाल-बाल बच गए। यह वही कमरा है जहां पर पर्चा बनवाने के बाद मरीज सबसे पहले पहुंचते हैं। इमरजेंसी में रोजाना 250 से 350 मरीज आते हैं। इस बिल्डिंग को 727 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया था, जो पहली बारिश भी नहीं झेल पाई।

MP News : तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज ने किया था उद्घाटन
राजधानी भोपाल का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल हमीदिया कई वर्षों से पुरानी बिल्डिंग में संचालित हो रहा था लेकिन करोड़ों रुपए की लागत से हाल ही में नई बिल्डिंग बनी है जिसमें इमरजेंसी विभाग को शिफ्ट किया गया है। तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और तत्कालीन चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने इस बिल्डिंग का उद्घाटन किया था। बिल्डिंग 727 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुई थी। उस समय उन्होंने गांधी मेडिकल कॉलेज में नए ओपीडी ब्लॉक का भूमिपूजन भी किया था।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire