Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP News : दर्शन से पहले हादसा, परिवार के साथ वैष्णो देवी जा रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत

पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

MP News : दर्शन से पहले हादसा, परिवार के साथ वैष्णो देवी जा रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत
X

MP News : ग्वालियर। माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए निकले एक परिवार की यात्रा उस वक्त मातम में बदल गई, जब एक युवक की ट्रेन हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर हुआ, जहां चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश युवक की जान ले बैठी।

मृतक की पहचान जबलपुर निवासी अभिषेक चौधरी के रूप में हुई है, जो अपने परिवार के साथ ट्रेन (JBP-SVDK एक्सप्रेस) से वैष्णो देवी जा रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रेन ग्वालियर स्टेशन पर पहुंचने ही वाली थी, तभी अभिषेक बाथरूम के लिए जल्दबाजी में ट्रेन से उतरने लगा।

इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह फिसलकर ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद जब वह वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने तलाश शुरू की और स्टेशन पर उसका शव देखकर सदमे में आ गए। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire