Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP News : युवक ने वीडियो स्टेटस डालकर नदी में कूदकर दी जान, जानें क्या है वजह

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

MP News : युवक ने वीडियो स्टेटस डालकर नदी में कूदकर दी जान, जानें क्या है वजह
X

MP News : सतना। शहर में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां भरहुत नगर निवासी बृजेश गुप्ता ने अपनी बुलेट बाइक पुल पर खड़ी कर टमस नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले उसने एक वीडियो बनाकर अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर अपलोड किया, जिसमें लिखा था “मैं जा रहा हूं सबकुछ छोड़कर, न मुझे किसी चीज की टेंशन... बाय-बाय।”

बता दें कि बुधवार दोपहर करीब 1 बजे बृजेश अपनी बुलेट से माधवगढ़ स्थित टमस नदी पुल पर पहुंचे। कुछ देर इधर-उधर टहलने के बाद अचानक उन्होंने पुल की रेलिंग पार कर छलांग लगा दी। यह दृश्य देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर करीब पौने 3 बजे बृजेश का शव नदी से बरामद किया गया। इस दौरान पुल पर मौजूद लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा रही।

पुलिस को मृतक का मोबाइल वीडियो भी मिला है, जिसमें वह बेहद शांत भाव से कहता नजर आ रहा है कि अब वह सबकुछ छोड़कर जा रहा है और उसे किसी चीज की टेंशन नहीं है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और आगे की जांच शुरू कर दी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire