Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP News : प्यार का दर्दनाक अंत, प्रेमी जोड़े ने जंगल में दी जान, एक ही पेड़ पर लटके मिले शव

इस हृदयविदारक दृश्य ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया और गांव में शोक का माहौल फैल गया।

MP News : प्यार का दर्दनाक अंत, प्रेमी जोड़े ने जंगल में दी जान, एक ही पेड़ पर लटके मिले शव
X

MP News : श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घर से लापता प्रेमी युगल ने जंगल में एक ही पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बरगवां थाना क्षेत्र में मिले इस हृदयविदारक दृश्य ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया और गांव में शोक का माहौल फैल गया।

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक-युवती एक दिन पहले अपने-अपने घरों से बिना बताए निकल गए थे। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उनकी लोकेशन ट्रेस की, जो जंगल क्षेत्र में मिली।

जब पुलिस टीम परिजनों के साथ मौके पर पहुंची, तो देखा कि दोनों ने एक ही पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। यह मंजर इतना दर्दनाक था कि मौके पर मौजूद लोग भी सन्न रह गए। पुलिस ने शवों को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों के रिश्ते को लेकर परिवारों में सहमति नहीं थी, जिससे तनाव की स्थिति बनी हुई थी। हालांकि आत्महत्या के पीछे की असली वजह का खुलासा अभी नहीं हुआ है।

बरगवां थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह तोमर ने बताया कि मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire