Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP News: भोपाल की करोंद मंडी में लगी भीषण आग, लाखों का मखाना जलकर खाक, दमकल की गाड़ियां मौके पर

MP News: भोपाल की करोंद मंडी में लगी भीषण आग, लाखों का मखाना जलकर खाक, दमकल की गाड़ियां मौके पर
X

MP News: भोपाल: राजधानी के करोंद कृषि उपज मंडी में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग एक नवनिर्मित गोदाम में लगी, जहां दीपावली और ठंड के मौसम को देखते हुए लाखों रुपये का मखाना स्टॉक किया गया था। मखाना ड्राई फ्रूट्स की श्रेणी में आता है और त्योहारों में इसकी मांग बढ़ जाती है, इसलिए अतिरिक्त भंडारण रखा गया था।

MP News: घटना सुबह करीब 8 बजे की है। गोदाम से धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी। आसपास के फायर स्टेशनों से दमकलें मौके पर पहुंचीं। व्यापारियों, हम्मालों और स्थानीय नागरिकों ने भी आग बुझाने में सहयोग किया ताकि यह आसपास न फैले। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन गोदाम में रखा सारा मखाना जलकर राख हो गया, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

MP News: एक मंडी व्यापारी ने बताया कि गोदाम महज छह महीने पहले बनाया गया था और इसमें भारी मात्रा में मखाना भरा था। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है, हालांकि विस्तृत जांच जारी है। फायर ब्रिगेड अधिकारियों ने कहा कि स्टॉक की अधिकता के कारण आग तेजी से फैली। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire