Breaking News
FIH Women's Hockey World Cup: भारत ने इटली को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से खिताबी भिड़ंत
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
MP News : NRI बनकर ठग ने डॉक्टर की पत्नी से लूटे 3.76 लाख, न्यूड वीडियो वायरल करने की दी धमकी
MP News : ग्वालियर। ग्वालियर में साइबर ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक ठग ने लंदन के कारोबारी (NRI) बनकर एक डॉक्टर की पत्नी को अपने जाल में फंसाया और उससे 3.76 लाख रुपये ठग लिए। इतना ही नहीं, ठग ने महिला को ब्लैकमेल कर उसका न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकी दी और कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित भी कर दिए। पीड़िता की शिकायत पर ग्वालियर साइबर क्राइम पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
MP News : जानकारी के अनुसार, हजीरा क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता को करीब एक महीने पहले एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज आया। मैसेज भेजने वाले ने खुद को विपिन बताया और दावा किया कि वह यूनाइटेड किंगडम (UK) में रहता है। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और जल्द ही बातें प्यार तक पहुंच गईं। विपिन ने पीड़िता को लंदन आने का न्योता दिया, जिसे उसने ठुकरा दिया। इसके बाद ठग ने पीड़िता से उसकी तस्वीरें और आधार कार्ड की जानकारी हासिल की। दबाव डालकर उसने महिला का न्यूड वीडियो भी बनवा लिया।
MP News : पांच दिन पहले पीड़िता को एक अन्य अनजान नंबर से कॉल आया, जिसमें कॉलर ने दावा किया कि लंदन से एक पार्सल आया है, जिसके लिए 15 हजार रुपये जीएसटी चार्ज देना होगा। पीड़िता ने सोचा कि यह विपिन का भेजा गिफ्ट है और बिना ज्यादा सोचे उसने बताए गए खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद ठग ने डॉलर बदलने, परमिट कार्ड और गिफ्ट की रसीद बनवाने के नाम पर अलग-अलग बहानों से नौ बार में कुल 3.76 लाख रुपये ऐंठ लिए। जब ठग ने और पैसे की मांग की तो पीड़िता को ठगी का अहसास हुआ। पैसे देने से इनकार करने पर ठग ने न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकी दी और कुछ वीडियो वायरल भी कर दिए।
MP News : आहत और परेशान पीड़िता ने साइबर क्राइम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दोषी को पकड़ने के लिए डिजिटल और तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया जा रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. Cocktail 2 : रश्मिका-शाहिद-कृति की ‘कॉकटेल 2’ की रिलीज डेट आई सामने, जानें कब आएगा टीजर
- 2. Tuesday's Horoscope: आज इन जातकों पर होगी हनुमान जी की विशेष कृपा, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
- 3. ATS: हनीमून से लौटे नौसेना का जवान निकला पाक का जासूस, ATS ने आगरा से किया गिरफ्तार
- 4. MP News : जनजातीय बंधुओं के भगोरिया उत्सव में सीएम डॉ. मोहन यादव हुए शामिल, उल्लास और उमंग का अनूठा दृश्य
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

