Create your Account
MP News : मुख्यमंत्री निवास की गौशाला में बछिया का जन्म, CM डॉ मोहन यादव ने नाम रखा 'कमला'
MP News : भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री निवास में स्थित गौशाला में हाल ही में एक गाय ने प्यारी सी बछिया को जन्म दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की और नवजात बछिया का नामकरण कर इसे 'कमला' नाम दिया। यह पहली बछिया है, जिसका जन्म मुख्यमंत्री निवास की गौशाला में हुआ।
MP News : रविवार को महालक्ष्मी व्रत पूजन के पावन दिन पर मुख्यमंत्री ने बछिया 'कमला' को साक्षात लक्ष्मी का रूप मानकर उसका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि गौसेवा और पशुधन संरक्षण के लिए उनकी सरकार प्रतिबद्ध है और इसके लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।
MP News : मुख्यमंत्री ने अपनी दिनचर्या के अनुसार सुबह गौशाला का दौरा किया, जहां उन्होंने सभी गायों को रोटी खिलाई और 'कमला' को तिलक लगाकर उसका आत्मीय स्वागत किया। डॉ. यादव ने बछिया को गोद में लेकर दुलार किया और मुख्यमंत्री निवास के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मिठाई बांटकर इस खुशी के मौके को साझा किया।
MP News : 'कमला' के आगमन ने गौशाला में एक नया उत्साह ला दिया है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर गौशाला की व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के निर्देश दिए, ताकि गायों और उनके बछड़ों की देखभाल और अधिक प्रभावी ढंग से हो सके।
Related Posts
More News:
- 1. RR vs DC IPL 2026: राजस्थान ने दिल्ली को दिया 226 रन का टारगेट, रियान शतक के चुके; स्टार्क ने झटके तीन विकेट
- 2. UP Accident : तेज रफ्तार कार विद्युत पोल से टकराई, 2 की मौके पर मौत, 5 घायल
- 3. Mark Zuckerberg का बड़ा फैसला: डेटा सेंटर और एआई इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिकॉर्ड निवेश के बीच Meta में होगी 8 हजार कर्मचारियों की छंटनी
- 4. Food Poisoning : स्वाद बना सज़ा, गुपचुप खाते ही बिगड़ी 25 लोगों की तबीयत, गांव में मचा हड़कंप
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

