Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
MP News : गंजबासौदा को बड़ी सौगात: सीएम डॉ. मोहन यादव और शिवराज सिंह चौहान ने किया 150 बिस्तर वाले ‘बाबा जगन्नाथ दास जी महाराज अस्पताल’ का लोकार्पण
MP News : गंजबासौदा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को गंजबासौदा को स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐतिहासिक सौगात दी। दोनों नेताओं ने 150 बिस्तर वाले नवनिर्मित अस्पताल भवन का विधिवत लोकार्पण किया, जिसे अब ‘बाबा जगन्नाथ दास जी महाराज अस्पताल’ के नाम से जाना जाएगा। इसके साथ ही 85 करोड़ रुपये से अधिक के 54 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया गया।
MP News : नवीन मंडी हेलीपैड पर उतरने के बाद सीएम और केंद्रीय मंत्री का भव्य रोड शो हुआ। फूलों की वर्षा और ढोल-नगाड़ों के बीच हजारों लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के कल्याण का रोडमैप बना चुका है। हम ‘सर्वे भवंतु सुखिनः, सर्वे संतु निरामया’ की भावना के साथ काम कर रहे हैं। गंजबासौदा में आज 32 करोड़ का अस्पताल, 13 करोड़ की सड़कें और 85 करोड़ के 28 नए कार्यों की शुरुआत हुई है। विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।”
MP News : सीएम ने मौके पर ही कई बड़ी घोषणाएं कीं – दो नई सिंचाई परियोजनाएं, पैरामेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, त्योंदा में महाविद्यालय और ग्यारसपुर को नगर पंचायत बनाने का ऐलान। शहर को ‘वासुदेव नगर’ नाम देने का प्रस्ताव भी मंगाया जाएगा। इसके अलावा 40 बंदियों की जेल बैरक, नारी सशक्तिकरण योजना के तहत कारखानों में काम करने वाली महिलाओं को 5000 रुपये प्रति माह और हर पंजीकृत किसान को भावांतर भुगतान की गारंटी भी दोहराई।
MP News : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह क्षेत्र उनकी कर्मभूमि है और आज गंजबासौदा को मिली सौगातें आने वाले समय में स्वास्थ्य व शिक्षा का बड़ा केंद्र बनाएंगी। दोनों नेताओं ने एक स्वर में कहा कि मोदी और मध्यप्रदेश सरकार ने जो कहा, उसे पूरा करके दिखाया है। अस्पताल के लोकार्पण के साथ गंजबासौदा के लोगों के चेहरे पर खुशी और विकास की नई उम्मीद साफ झलक रही थी।
Related Posts
More News:
- 1. IPL 2026 शेड्यूल में बड़ा बदलाव, GT vs CSK मुकाबला अब चेन्नई में, रिवर्स मैच अहमदाबाद शिफ्ट
- 2. CG News : आवारा कुत्तों का आतंक, एक ही दिन में 16 लोगों को काटा, बच्चे भी बने शिकार
- 3. CG News : फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़, 2286 युवतियों की फोटो से लाखों की ठगी, युवक-युवती गिरफ्तार
- 4. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 3 से 4 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान, हीट वेव का अलर्ट, जानें रायपुर के मौसम का हाल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

