Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP News : 7 साल के मासूम की रहस्यमयी मौत, बंद कोयला खदान से नग्न अवस्था में मिला शव

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी।

MP News : 7 साल के मासूम की रहस्यमयी मौत, बंद कोयला खदान से नग्न अवस्था में मिला शव
X

MP News : शहडोल। जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और संदिग्ध मामला सामने आया है। बीते पांच दिनों से लापता 7 वर्षीय मासूम ऋतिक कोल का शव बगैय्या नाला के पास स्थित बंद पड़ी कोयला खदान में भरे पानी से बरामद किया गया है। बच्चे का शव नग्न अवस्था में मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, झिल्ली दफाई निवासी ऋतिक कोल के लापता होने की रिपोर्ट परिजनों ने धनपुरी थाने में दर्ज कराई थी। बच्चे की तलाश के लिए पुलिस और परिजन लगातार प्रयास कर रहे थे। यहां तक कि सुराग देने वाले के लिए 5 हजार रुपये के इनाम की भी घोषणा की गई थी। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने कोयला खदान में पानी के भीतर शव तैरते हुए देखा और पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी खेम सिंह पेंद्रो ने बताया कि मर्ग कायम कर लिया गया है और हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire