Create your Account
MP News : जैन मंदिर में बुजुर्ग महिला से 7 लाख की लूट, थाने के पास ही ठगों ने दिया वारदात को अंजाम
MP News : पांढुर्णा। मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में गुरुवार सुबह एक सनसनीखेज ठगी की घटना सामने आई है। यह वारदात जैन मंदिर में हुई, जो स्थानीय पुलिस थाने से मात्र 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। ठगों ने 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को अपने जाल में फंसाकर लगभग 7 लाख रुपए के गहने लूट लिए।
MP News : घटना सुबह करीब 8:30 बजे की है। शांति निकेतन कॉलोनी की रहने वाली चंपाबेन शाह सुबह मंदिर दर्शन के लिए पहुंची थीं। वहां दो मास्कधारी युवकों ने उनसे गुजराती भाषा में बात शुरू की। युवकों ने नई नौकरी मिलने की बात कहकर महिला का विश्वास जीता और मंदिर में 21 हजार रुपए दान करने का झांसा दिया।
MP News : ठगों ने चंपाबेन से उनके सोने के कंगन और चेन (लगभग 7 तोला) एक थैले में रखने को कहा। इसके बाद दोनों युवक वहां से फरार हो गए। जब महिला ने थैला खोला तो उसमें न गहने थे और न ही कोई नकदी। लूटे गए गहनों की कीमत करीब 7 लाख रुपए आंकी गई है।
MP News : इस मामले में SDOP ब्रेजेश भागर्व ने बताया कि पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। आसपास के थानों को भी इसकी सूचना दे दी गई है। पुलिस ने संदिग्धों की पहचान के लिए जांच तेज कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : शॉर्टकट बना जानलेवा: मालगाड़ी के नीचे से निकलते समय अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत
- 2. Cyber fraud : 1.60 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, पुलिस ने दिल्ली से 3 आरोपियों को दबोचा, करोड़ों के बैंक ट्रांजेक्शन का खुलासा
- 3. Punjab News : पंजाब में शुरू हुई ‘मां-बेटी सम्मान योजना’, हर महीने महिलाओं के खाते में आएंगे इतने रुपये
- 4. ICC Women T20 World Cup 2026 Prize Money: महिला टी20 वर्ल्ड कप फाइनल जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बारिश, भारत और पाकिस्तान को मिलेगी इतनी रकम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

