Breaking News
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
MP News : डीजे उपकरण चोरी मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, 6 लाख 10 हजार का माल बरामद
MP News : शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के अकोदिया थाना पुलिस ने डीजे उपकरण चोरी के एक बड़े मामले में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और चोरी किए गए सभी उपकरणों सहित वारदात में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिलों को बरामद कर लिया है। बरामद सामान की कुल कीमत 6 लाख 10 हजार रुपये आंकी गई है।
MP News : चोरी की घटना का खुलासा
30-31 जुलाई की रात को खेड़ीनगर के मोहम्मद खेड़ा में अंकित मेवाड़ा की डीजे दुकान में चोरी की घटना हुई थी। चोरों ने लोहे की टामी से दुकान का शटर उचकाकर 6 डीजे मोसपेड एम्पलीफायर मशीन, एक मिक्सर मशीन और एक डीबीएक्स मशीन चुरा ली थी। इस घटना ने स्थानीय व्यापारियों में दहशत पैदा कर दी थी।
MP News : पुलिस की त्वरित कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशन में अकोदिया थाना प्रभारी संजय सिंह राजपूत ने एक विशेष जांच टीम गठित की। टीम ने मुखबिरों की सूचना और साइबर तकनीक की मदद से अभिषेक, विजय सिंह, संतोष, विनोद मेकचंद, दिलीप और विनोद सूर्यवंशी को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि मुख्य आरोपी दिलीप खेलवाल ने 21 जुलाई को शुजालपुर सिटी में निकली महाकाल सवारी के दौरान अंकित के डीजे प्रदर्शन को देखकर चोरी की योजना बनाई थी। करीब 10 दिन तक दुकान की रेकी करने के बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।
Related Posts
More News:
- 1. Shreyas Iyer ने हवा में उड़कर पकड़ा नामुमकिन सा कैच, रोहित-सूर्या रह गए दंग, Video Viral
- 2. CG Police Transfer : 4 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर, SP ने जारी किया आदेश
- 3. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में मध्यप्रदेश टूरिज्म़ इनफ्लुएंसर मीट का किया शुभारंभ, कहा- सोशल मीडिया बनी है युवाओं की सबसे बड़ी ताकत
- 4. Iran Hit Down US F 35: ईरान ने मार गिराया अमेरिका का F 35 विमान, देसी एयर-डिफेंस सिस्टम से उड़ाए परखच्चे, देखें VIDEO
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

