Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP News : 40 साल पुराना पुल अचानक ढहा, 4 गंभीर, सरकार ने शुरू कराया रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

MP News : 40 साल पुराना पुल अचानक ढहा, 4 गंभीर, सरकार ने शुरू कराया रेस्क्यू ऑपरेशन
X

MP News : रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जब बरेली–पिपरिया मार्ग पर स्थित नयागांव का 40 साल पुराना पुल अचानक ध्वस्त होकर ढह पड़ा। पुल के नीचे मरम्मत का काम चल रहा था, उसी दौरान ऊपर से गुजर रहे दो मोटरसाइकिल सवारों समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों के मुताबिक पुल की उम्र काफी पुरानी थी और कुछ हिस्सों में कमजोरी भी दिख रही थी। रविवार को पुल के नीचे रिपेयरिंग का काम चल रहा था कि तभी अचानक पुल का बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। उस वक्त गुजर रही दो मोटरसाइकिलें भी मलबे में जा फंसी, जिससे जैत (सीहोर) के दो और धोखेड़ा (बरेली) गांव के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद घायलों को बरेली सिविल अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद शारिरीक स्थिति नाजुक होने पर सभी को भोपाल रेफर किया गया। बरेली थाना प्रभारी, एसडीओपी और तहसीलदार सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुँचे।

पुल टूटने से बरेली–पिपरिया मुख्य मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है और वैकल्पिक मार्ग से यातायात बहाल करने की कोशिश की जा रही है। हादसे को लेकर चिकित्सा शिक्षा मंत्री एवं रायसेन जिला प्रभारी मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और सरकार पूरे मामले को गंभीरता से देख रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire