Create your Account
MP News : बायो प्लांट में लोहे का ढांचा गिरने से 2 मजदूरों की मौत, 1 गंभीर रूप से घायल
MP News : सीहोर। जिले के बुधनी इलाके में वर्धमान फैक्ट्री परिसर में निर्माणाधीन बायो प्लांट में एक दर्दनाक हादसा सामने आया। निर्माण कार्य के दौरान लोहे का भारी ढांचा अचानक गिर गया, जिसमें तीन मजदूर दब गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथी मजदूर मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश में जुटे, लेकिन तब तक दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं, एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल है।
MP News : पुलिस ने मृतकों की पहचान संदेश (पिता रघुनाथ कुशवाह, 37 वर्ष, गोपालगंज, बिहार) और कुंदन (पिता रईस अंसारे, 49 वर्ष, देवरिया, उत्तर प्रदेश) के रूप में की है। दोनों मजदूर अपने परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी निभाने के लिए सैकड़ों किलोमीटर दूर काम करने आए थे। हादसे की खबर मिलने के बाद उनके गांवों में मातम का माहौल बन गया।
MP News : तीसरा घायल मजदूर दिलनवाज (पिता सहमद, 19 वर्ष, गोपालगंज, बिहार) को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
MP News : घायल के साथियों ने आरोप लगाया कि निर्माणाधीन ढांचे को बिना सुरक्षा उपकरणों के खड़ा किया जा रहा था और मजदूरों पर काम जल्द खत्म करने का दबाव बनाया गया था।
MP News : एसडीओपी रवि शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि यह कार्य ठेकेदार के अधीन कराया जा रहा था, लेकिन मौके पर न पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था थी और न ही किसी इंजीनियर की देखरेख। प्रशासन ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है, जबकि फैक्ट्री प्रबंधन और ठेकेदार ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
Related Posts
More News:
- 1. RAVI BHAGAT RESIGN: पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने पार्टी से दिया इस्तीफा
- 2. BJP Meeting at Amit Shah Residence : अमित शाह के आवास पर भाजपा की बड़ी बैठक, चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल और संगठन में बड़े फेरबदल की तैयारी
- 3. IND vs ENG 1st T20 : भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला, रवि बिश्नोई-वरुण चक्रवर्ती की वापसी
- 4. Navya-Malik drug-case: ड्रग्स क्वीन नव्या मलिक एमडीएमए केस की जांच अब एसआईटी के हवाले, ड्रग नेटवर्क और मनी ट्रेल की होगी नए सिरे से पड़ताल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

