Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

एमपी- हरियाणा विधानसभा की स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज संस्थाएं समिति की संयुक्त बैठक संपन्न

दोनों समितियों के संबंध में विचार-विमर्श कर जानकारियों का आदान-प्रदान किया गया ।

एमपी- हरियाणा विधानसभा की स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज संस्थाएं समिति की संयुक्त बैठक संपन्न
X

MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश एवं हरियाणा विधानसभा की स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज संस्थाएं समिति की संयुक्त बैठक आज विधानसभा भवन भोपाल में संपन्न हुई। बैठक में नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष एवं समिति के सभापति तथा मध्य प्रदेश की स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज संस्थाएं समिति के सभापति के मध्य प्रदेश शासन के नगरीय विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी साझा की।

MP News : दोनों समितियों के संबंध में विचार-विमर्श कर जानकारियों का आदान-प्रदान किया गया । इस अवसर पर समिति को मध्य प्रदेश विधानसभा का स्मृति चिन्ह एवं अन्य प्रकाशन भी भेंट किया गया। संयुक्त बैठक में मध्य प्रदेश विधानसभा की स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज संस्थाएं समिति के सदस्य सर्व अशोक ईश्वरदास रोहाणी ,विश्वामित्र पाठक, डॉ राजेश सनकर, दिव्यराज‌सिंह, डॉ सतीश सिकरवार, हरियाणा विधानसभा के अधिकारी के साथ ही नगरीय विकास विभाग के प्रमुख सचिव संजय शुक्ल भी उपस्थित रहे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire