Create your Account
एमपी सरकार ने तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में किया बदलाव, जेएन कांसोटिया बने गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव...
MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश के तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियो में बदलाव किया है। जेएन कांसोटिया को एसीएस गृह विभाग की नई जिम्मेदारी दी गई है। वे अभी प्रशासन अकादमी में महानिदेशक थे। वहीं वर्तमान एसीएस गृह एसएन मिश्रा शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए। राज्य शासन ने पदस्थापना संबंधी आदेश जारी कर दिए हैं। कांसोटिया मंत्रालय में रहते हुए कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
MP News : अब उन्हें प्रशासन अकादमी से फिर मंत्रालय बुलाया लिया गया और गृह विभाग की नई जिम्मेदारी दी गई। राज्य शासन ने आदेश में ही अपर मुख्य सचिव अनिरुद्ध मुकर्जी को राजस्व मंडल ग्वालियर का अध्यक्ष बनाया है। उनके पास लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग तथा एमडी मप्र राज्य परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी का अतिरिक्त प्रभार बना रहेगा। वहीं राजस्व मंडल ग्वालियर के प्रशासकीय सदस्य सचिन सिन्हा को अब प्रशासन अकादमी का महानिदेशक बनाया गया है।
MP News : प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी को वर्तमान जिम्मेदारी के साथ आवासीय आयुक्त मप्र भवन नई दिल्ली का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। शुक्रवार को रिटायर हुए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एसएन मिश्रा के पास एसीएस गृह विभाग के साथ-साथ परिवहन और जेल विभाग की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी थी। लेकिन फिलहाल गृह विभाग की जिम्मेदारी जेएन कांसोटिया को सौंपी गई है, जेल और परिवहन विभाग की जिम्मेदारी अभी किसी को नही दी गई है।

Related Posts
More News:
- 1. India Vs England 1st T20: भारत-इंग्लैंड पहला टी-20 मैच आज, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर सस्पेंस, यहां देखें संभावित प्लेइंग इलेवन
- 2. CG Crime : शराब पार्टी में दोस्त बना कातिल, मामूली विवाद के बाद युवक की पीट-पीटकर हत्या, 2 नाबालिग समेत 8 गिरफ्तार
- 3. मेक्सिको की जीत का जश्न मातम में बदला, दम घुटने से दो लोगों की मौत
- 4. CG News : पेड़ के नीचे बारिश से बचना पड़ा भारी, आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मां-बेटी की मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

