Begin typing your search above and press enter to search.
एमपी को 5 महीने बाद मिले 4 नए सूचना आयुक्त, राज्यपाल ने दिलाई गोपनीयता की शपथ

भोपाल। 5 महीने के लंबे अंतराल के बाद मध्य प्रदेश के राज्य सूचना आयोग को एक मुख्य चुनाव आयुक्त समेत तीन सूचना आयुक्त मिल गए हैं। तीनों सूचना आयुक्त को आज राजभवन में मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने गोपनीयता की शपथ दिलवाई। राज्यापाल मंगू भाई पटेल ने भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी विजय यादव को मुख्य सूचना आयुक्त और उमाशंकर पचौरी, वंदना गांधी और ओंकारनाथ सूचना आयुक्त को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस दौरान राज्यपाल ने सभी नव नियुक्त सूचना आयुक्तों को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी।बता दें कि मुख्य सूचना आयुक्त पूर्व आईपीएस हैं. वो विशेष पुलिस निदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं. इसके साथ ही उमाशंकर पचौरी शिक्षाविद हैं। जबकि डॉ. वंदना गांधी समाजसेवी और ओंकार नाथ सेवा निवृत्त न्यायाधीश हैं. बता दें कि मध्यप्रदेश में मुख्य सूचना आयुक्त बनने के लिए 59 और सूचना आयुक्त बनने के लिए 185 लोगों ने आवेदन किया था। इनका चयन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और मंत्री संपत्तिया उइके वाली चयन समिति ने किया है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


